हल्द्वानी: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, पिता की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बेटी को कॉलेज छोड़ने जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्री को तेज रफ्तार डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। डंपर चालक को पुलिस …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बेटी को कॉलेज छोड़ने जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्री को तेज रफ्तार डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। डंपर चालक को पुलिस ने मौके से धर दबोचा।

मान सिंह परगांई (52) पुत्र मथुरा सिंह परगांई चांदनी चौक गरवाल देवलचौड़ में रहते हैं। वह महिंद्रा में फाइनेंस का काम देखते हैं। घर में पत्नी व तीन बेटियां हैं। एक बेटी चेतना महिला डिग्री कॉलेज में पढ़ती है। मान सिंह रोजना बाइक से चेतना को कॉलेज छोड़ने जाते थे और मंगलवार सुबह भी बेटी को बाइक से कॉलेज छोड़ने के लिए लेकर निकले थे।

बताया जाता है कि बाइक सवार पिता-पुत्री अभी पंचायत घर के पास ही पहुंचे थे कि तभी रुद्रपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मान सिंह ट्रक के नीचे आ गए और जोरदार टक्कर से उछल कर दूर जा गिरी। डंपर मान सिंह को रौंदते हुए आगे निकल गया। घटना को अंजाम देने के बाद डंपर चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद चीता पुलिस ने उसे धर दबोचा। टीपीनगर चौकी प्रभारी मनोज उपाध्याय ने बताया कि हिरासत में लिया गया चालक एरोड्रम रोड तिकोनिया निवासी देवेंद्र सिंह है। डंपर को सीज कर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

संबंधित समाचार