हल्द्वानी: पत्रकार राहुल की पत्नी को आर्थिक सहायता मिली
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान कोरोना संक्रमण से अमृत विचार के पत्रकार राहुल जोशी का निधन हो गया था। मंगलवार को शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने उनकी आश्रित पत्नी पूजा जोशी को पांच लाख रुपये का आर्थिक सहायता चेक दिया। यह सहायता पत्रकार कल्याण कोष की ओर से जारी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान कोरोना संक्रमण से अमृत विचार के पत्रकार राहुल जोशी का निधन हो गया था। मंगलवार को शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने उनकी आश्रित पत्नी पूजा जोशी को पांच लाख रुपये का आर्थिक सहायता चेक दिया। यह सहायता पत्रकार कल्याण कोष की ओर से जारी की गई है। मंत्री ने अपने आवास पर पूजा को यह चेक सौंपा।
