राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता: नैनीताल की टीम में हल्द्वानी और रामनगर के 28 खिलाड़ियों का चयन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य स्तरीय यूथ बालक फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत से पहले नैनीताल की टीम के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। इसमें 71 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक जीवन सिंह बिष्ट, दलवीर सिंह व पितांबर भट्ट ने 71 में से 28 खिलाड़ियों का चयन किया। चयनित खिलाड़ियों ने हल्द्वानी से मौ. फैजान, आयुष, विरेंद्र …

हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य स्तरीय यूथ बालक फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत से पहले नैनीताल की टीम के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। इसमें 71 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक जीवन सिंह बिष्ट, दलवीर सिंह व पितांबर भट्ट ने 71 में से 28 खिलाड़ियों का चयन किया।

ट्रायल के दौरान मौजूद खिलाड़ी।

चयनित खिलाड़ियों ने हल्द्वानी से मौ. फैजान, आयुष, विरेंद्र थापा, मनीष कुमार, रितिक चंद, निश्चय नेगी, गर्वप्रताप सिंह, हितिक वलिया, इंद्रजीत क्वीरा, चंदन सिंह दानू, राहुल सिंह, लक्ष्य नेगी, ऋतिक जयसवाल, कमल बोरा, धीरज लोधियाल, लोकेश जोशी, गोकुल सिंह, आयुष चौहान, चेतन पांडे, दिव्यांशु पाठक शामिल हैं। इसके साथ ही रामनगर के पवन सिंह, दीपक सिंह बिष्ट, चेतन कालाकोटी, निखिल नेगी, राज बिष्ट, हर्ष रावत, ऋषभ पटवाल, भूपेंद्र कुमार टम्टा को भी टीम में स्थान मिला है।

संबंधित समाचार