Lucknow Horror Places: नवाबों के शहर की वो भूतिया जगहें जहां लोगों को आज भी सुनाई देती हैं डरावनी आवाजें, जानकर रह जाएंगे हैरान….

Lucknow Horror Places: नवाबों के शहर की वो भूतिया जगहें जहां लोगों को आज भी सुनाई देती हैं डरावनी आवाजें, जानकर रह जाएंगे हैरान….

Lucknow Horror Places: मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं…. लखनऊ, एक ऐसा शहर जो अपनी नवाबी ठाट के साथ ऐतिहासिक इमारतों के लिए काफी मशहूर है। यहां सालों पुरानी कई इमारते हैं जो आज भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनती हैं। लेकिन कहा जाता है न बूढ़ी दीवारे अपने में ही एक राज बयां करती …

Lucknow Horror Places: मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं…. लखनऊ, एक ऐसा शहर जो अपनी नवाबी ठाट के साथ ऐतिहासिक इमारतों के लिए काफी मशहूर है। यहां सालों पुरानी कई इमारते हैं जो आज भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनती हैं। लेकिन कहा जाता है न बूढ़ी दीवारे अपने में ही एक राज बयां करती हैं, एक कहानी सुनाती हैं। जी हां, आपको सुनने में शायद अजीब लगे पर लखनऊ में कई ऐसी पुरानी जगहें हैं जो अपने अंदर कई राज छुपाए हुए हैं। ऐसे राज जिनका व‌िज्ञान से कोई वास्ता नहीं है लेक‌िन कुछ तो है जो इस भौत‌िक दुन‌िया से परे है और अनदेखा होते हुए भी हमारे बीच अपनी मौजूदगी का एहसास द‌िलाता है। तो चलिए आज आपको लखनऊ की उन हॉरर जगहों के बारे में बताते हैं जहां आज भी लोगों को अजीबों-गरीब आवाजें सुनाई देती हैं।

रेजीडेंसी पार्क–  Residency

कहा जाता है कि रेजीडेंसी पार्क में साल 1857 में कई ब्रिटिश अधिकारियों और उनके परिवारों ने अपनी जान से हाथ धो दिया था। पार्क में घूमने आए कई लोगों ने यहां कुछ अननेचुरल चीजें मदसूस की हैं। अलौकिक शक्तियों की मौजूदगी से कई बार विज़िटर्स काफी डर गए थे। पार्क के बेसमेंट की बात करें तो ये इतना डरावना है कि अकेले तो छोड़िए यहां कोई भी किसी के साथ तक जाने की हिम्मत नहीं करता है। अंधेरा होते ही ये जगह बंद कर दी जाती है।

दिलकुशा गार्डन– Dilkusha Garden

 

ब्रिटिशर्स के टाइम में दिलकुशा गार्डन बनाया गया था। दिलकुशा गार्डन हॉरर प्लेस की लिस्ट में शुमार है। यहां से जुड़ी एक कहानी काफी फेमस है। कहा जाता है कि एनाबेले नाम की एक औरत ने अपने दो प्रेमियों, एलिंगटन और ब्रूस को मौत की नींद सुला दिया था। इसके पीछे का कारण बताया जाता है कि वह ह्यूग ड्रमंड नाम के शख्स के साथ रिलेशनशिप में थी। लोगों का कहना है कि हर गुरुवार दिलकुशा गार्डन में रात में दो ब्रिटिश अधिकारी वर्दी में एक कुत्ते के साथ टहलते दिखते हैं। कोई भी उनसे बात करना चाहता है, तो वह कहां हवा की तरह गायब हो जाते कोई नहीं जानता।

बड़ा इमामबाड़ा- Bada Imambara

लखनऊ की शान कहे जाने वाला बड़ा इमामबाड़ा पर्यटक स्थल के साथ ही एक हॉरर प्लेस भी मानी जाती है। मुगल काल के दौरान अवध के नवाब अशिफुद्दौला ने 1784 में बड़ा इमामबड़ा बनवाया था। कहा जाता है कि उत्तर प्रदेश में बड़े अकाल के चलते मुगल काल के दौरान बनी इस शानदार इमारत में काम करते समय कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। आसपास के लोगों का मानना है कि उन सभी की रूह आज भी यहां मुक्ति के लिए भटकती हैं। बड़ा इमामबाड़ा से जुड़ी एक और बात काफी मशहूर है। यहां एक बड़ा तहखाना है, जहां अंग्रेजों के शासन में कैद‌ियों को रखा जाता था। इसी तहखाने में कुछ की मौत भी हो गई। उन सभी की आत्मा भी तहखाने में भटकती है। यहां रात तो छोड़िए दिन में भी कोई अकेले नहीं जा सकता।

बटलर पैलेस– Butler Palace

 

बटलर पैलेस 1919 में राजा महमूदाबाद ने बनवाया था। कहा जाता है कि इस पैलेस को बनाने के लिए घना जंगल काटा गया था, जहां आत्माएं रहती थीं। लोग दावा करते हैं कि यहां एक महिला को आकृति को सीढ़ियों से फिसलते हुए परिसर में स्थित झील में कूद जाती है।

बलरामपुर हॉस्पिटल- Balrampur Hospital

कब्रिस्तान पर बना ये अस्पताल काफी डरावना माना जाता है। यहां पर लोगों ने अजीबों-गरीब आवाजों को सुना है साथ ही कुछ अलौकिक शक्तियों का एहसास भी किया है। मरीजों ने अंधेरे के बाद अपने कमरे के दरवाजों पर कदमों की आहट, अचानक चीखना, रोना और खटखटाने की आवाजें सुनाई देती थीं। यहां से जुड़ी एक कहानी भी लोगों के बीच काफी फेमस है। लोगों के मुताबिक अस्पताल में एक महीला का ऑपरेशन होना था लेक‌िन उस समय अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। जब बड़ी मश्क्कत के बाद एक डॉक्टर को बुलाया गया तो जो नजारा सबने देखा वो किसी चमत्कार से कम नहीं था। डॉक्टर मरीज के पास पहुंचे तो देखकर हैरान रह गए क‌ि महीला का ऑपरेशन हो चुका था। यह ऑपरेशन क‌िसने क‌िया यह क‌िसी को नहीं पता था। इस अस्पताल में अजीबो गरीब आवाजें भी सुनाई देती थी। हलांक‌ि अब इस तरह की चीजें यहां सुनने में नहीं आती हैं।

ओइल हाउस– Oel House

ओइल हाउस  में नवाब वाजिद अली शाह रहा करते थे। माना जाता है कि 1857 की लड़ाई में  कई ब्रिटिशों ने अपनी जान गंवा दी और उनके शव ओइल हाउस के अंदर एक कुएं में फेंक दिए गए। लोगों का मानना है कि इस कुएं में उन सभी की आत्मा का वास है। सभी आत्माओं ने उस कुएं पर कब्जा कर लिया है। कहा जाता है कि एक कुलपति का बेटा कुएं में पत्थर डालने के चलते मौत के घाट उतर गया। लोगों का दावा है कि उसकी इस हरकत से मृतकों की आत्मा जाग गई होगी।