हल्द्वानी: मैदान में बारिश से गिरा तापमान, पहाड़ों में हुई बर्फबारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 हल्द्वानी, अमृत  विचार। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ और बुधवार को हल्द्वानी में हल्की बारिश हुई। इधर, पर्वतीय इलाकों में भी कई जगह पर रिमझिम बारिश हुई है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर में ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर बर्फबारी हुई है। शहर में बुधवार सुबह से ही बादल छाए हुए थे। दोपहर बाद …

 हल्द्वानी, अमृत  विचार। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ और बुधवार को हल्द्वानी में हल्की बारिश हुई। इधर, पर्वतीय इलाकों में भी कई जगह पर रिमझिम बारिश हुई है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर में ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर बर्फबारी हुई है।
शहर में बुधवार सुबह से ही बादल छाए हुए थे। दोपहर बाद हल्की बारिश शुरू हो गई।

साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इधर, नैनीताल जिले के अन्य स्थानों पर भी बारिश हुई है। हालांकि जिले में बुधवार शाम तक कहीं बर्फबारी नहीं हुई। अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। इस साल का पहला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। सात जनवरी को बारिश से राहत मिलेगी।

इसके बाद आठ जनवरी से फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी आरके सिंह ने बताया कि इस दिन बारिश और बर्फबारी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान है कि 25 मिमी तक बारिश होगी। नौ जनवरी से पूरे उत्तराखंड में शीतलहर की स्थिति बन जाएगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दोनों में ही कमी आएगी।

संबंधित समाचार