रुद्रपुर: अधिवक्ताओं को मिली पक्की पार्किंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं को अब पार्किंग को लेकर परेशानी नहीं होगी। परिसर में ही पक्की पार्किंग तैयार हो गई है। बुधवार को जिला जज प्रेम सिंह खिमाल ने इसका लोकार्पण किया। परिसर में पहले पार्किंग के लिए जमीन कच्ची थी। इस वजह से बारिश के दौरान अक्सर परेशानी होती थी। …

रुद्रपुर, अमृत विचार। जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं को अब पार्किंग को लेकर परेशानी नहीं होगी। परिसर में ही पक्की पार्किंग तैयार हो गई है। बुधवार को जिला जज प्रेम सिंह खिमाल ने इसका लोकार्पण किया।

परिसर में पहले पार्किंग के लिए जमीन कच्ची थी। इस वजह से बारिश के दौरान अक्सर परेशानी होती थी। कई बार अधिवक्ताओं के कपड़े गंदे हो जाते थे तो वाहन निकालने में भी दिक्कतें आती थीं।

जिला बार एसोसिएशन के तत्वाधान में न्यायालय परिसर में बनी अधिवक्ता वाहन पार्किग के उदघाटन करने पहुंचे जिला जज प्रेम सिंह खिमाल, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत और विधायक राजकुमार ठुकराल ने निरीक्षण भी किया। परिसर में केंटीन का जायजा भी लिया। इसके बाद हुई में बार एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष दिवाकर पांडे व सचिव शिव कुंवर ने अतिथियों का स्वागत किया। जिला जज ने चैम्बर निर्माण के लिये स्वीकृत एक करोड़ रुपये की धनराशि के लिये अधिवक्ताओं को बधाई दी।

जिलाधिकारी ने जिलाबार के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं के कार्यों को सराहा। विधायक ने अधिवक्ता चैम्बर्स में विद्युत समस्या दूर करने के लिए विधायक निधि से सहायता करने की घोषणा की। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने न्यायालय परिसर में अधिवक्ता एवं वादकारियों के लिए पोस्ट आफिस नहीं होने के साथ साथ अन्य समस्याएं भी रखीं।

संबंधित समाचार