काशीपुर: नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने एक युवक पर घर में घुसकर नाबालिग बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी पर बेटी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू …

काशीपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने एक युवक पर घर में घुसकर नाबालिग बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी पर बेटी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि दो जनवरी को उसकी नाबालिग बेटी घर पर काम कर रही थी। इसी बीच शिवलालपुर रोड ढकिया गुलाबो निवासी रवि सैनी घर में घुस गया और बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। दूसरी नाबालिग पुत्री ने जब आरोपी को रोका तो वह उसे धक्का देकर बाहर निकाल लिया।

आरोप लगाया कि युवक ने बेटी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और वह जबरन डरा धमका कर बेटी का अपहरण कर ले गया। जब आरोपी के पिता से बेटी के बारे में जानकारी ली तो उसके साथ भी गाली गलौज कर घर से निकाल दिया। उसने बेटी के साथ अनहोनी घटना की आशंका जताते हुए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

संबंधित समाचार