देहरादून: बोले सफाई कर्मी आचार संहिता से पहले करो मांगें पूरी हमारी
देहरादून, अमृत विचार। 11 सूत्रीय मांगों पर सरकार से समझौता होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर सफाई कर्मियों में आक्रोश है। बुधवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदेश भर के सफाई कर्मी देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास घेरने पहुंचे। मुख्यमंत्री के नहीं मिलने पर सफाई कर्मचारी सचिवालय की ओर …
देहरादून, अमृत विचार। 11 सूत्रीय मांगों पर सरकार से समझौता होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर सफाई कर्मियों में आक्रोश है। बुधवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदेश भर के सफाई कर्मी देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास घेरने पहुंचे।
मुख्यमंत्री के नहीं मिलने पर सफाई कर्मचारी सचिवालय की ओर कूच कर गये लेकिन, सचिवालय से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर सफाई कर्मचारियों को रोक दिया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों और सफाई कर्मचारियों में नोकझोंक हो गयी। इसके बाद सफाई कर्मचारी रास्ते पर ही धरना पर बैठ गये। सूचना पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया।
बुधवार को देवभूमि उत्तरखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदेश भर के सफाई कर्मी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास का घेराव के लिए नगर निगम कार्यालय में एकत्रित हुये। लेकिन उन्हें पता चला कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आवास में नहीं हैं। इसके बाद सफाई कर्मियों का रेला सचिवालय घेराव के लिए चल दिया।
यहां पहुंचने से पहले उन्हें रास्ते में बैरिकेडिंग पर पुलिस कर्मियों ने रोक दिया। काफी नोकझोंक और धक्कामुक्की के बाद भी जब वह आगे नहीं बढ़ सके तो वहीं धरने पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और मुख्यमंत्री के न आने तक धरना खत्म करने की जिद पर अड़ गए।
प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तो वह सफाई कर्मियों को समझाने के लिए मौके पर पहुंच गए। काफी समझाने के बाद सफाई कर्मियों माने और नगर नगर मजिस्ट्रेट को अपना ज्ञापन दिया। इस दौरान संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह ने कहा कि यदि आचार संहिता लगने से पहले उनकी मांग नहीं मानी तो कोई सफाई कर्मी और उसका परिवार भाजपा को वोट नहीं देगा।
इस दौरान चौधरी अमरदीप, प्रदेश महासचिव राजपाल पवार, ओम प्रकाश चौटाला, अमित कुमार, रवि चिंडालिया, अशोक चौधरी, विजय पाल, जय प्रकाश, कल्लू चरन, विनोद, मुकेश राजौरिया, सुनील डब्बू सहित सैकड़ों की संख्या में सफाईकर्मी मौजूद रहे।
