देहरादून: राजनाथ देंगे ‘आप ‘ की गारंटी योजना का जवाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत  विचार। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरूवार को उत्तरकाशी में रहेंगे। यहां वे आम आदमी पार्टी के हालिया गारंटी योजना पर निशाना साधेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि उत्तरकाशी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गढ़वाल क्षेत्र की विजय संकल्प यात्रा का …

देहरादून, अमृत  विचार। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरूवार को उत्तरकाशी में रहेंगे। यहां वे आम आदमी पार्टी के हालिया गारंटी योजना पर निशाना साधेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि उत्तरकाशी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गढ़वाल क्षेत्र की विजय संकल्प यात्रा का समापन के मौके पर जनसभा को संबोधित करेंगे।

यहां बता दें कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राज्य में पांचवीं गारंटी योजना जारी की थी। इसमें उन्होंने पूर्व सैनिकों को नौकरी देने की बात कही थी। साथ ही यदि कोई सेना या अर्द्धसैनिक बल का कोई जवान शहीद होता है तो उसके परिजनों को एक करोड़ की सम्मान राशि देने की घोषणा की थी।

इसी के चलते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा महत्वपूर्ण हो जाता है। माना जा रहा है कि रक्षा मंत्री इस दौरे में पूर्व सैनिकों को ही अपने भाषण का केंद्र बनाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही कांग्रेस व आप नेताओं पर सैनिकों को लेकर हमलावर हैं।

संबंधित समाचार