यूपी पुलिस के 26 इंस्पेक्टर को मिला प्रमोशन का तोहफा, बने डीएसपी
लखनऊ। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद उत्तर प्रदेश के गृह विभाग की ओर से बुधवार को इंस्पेक्टर के पद पर तैनात 26 पुलिस पदाधिकारियों को डीएसपी के पद पर प्रोन्नति दी गई है। इस संबंध में बुधवार देर शाम गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। प्रोन्नति …
लखनऊ। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद उत्तर प्रदेश के गृह विभाग की ओर से बुधवार को इंस्पेक्टर के पद पर तैनात 26 पुलिस पदाधिकारियों को डीएसपी के पद पर प्रोन्नति दी गई है। इस संबंध में बुधवार देर शाम गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। प्रोन्नति कोटे पर यह नियुक्तियां वरीयता और संभावित रिक्तियों के आधार पर की गई हैं। गत 1 जनवरी 2022 को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज में आयोजित विभागीय चयन समिति के निर्णय के आधार पर ये प्रोन्नतियां प्रदान की गई हैं।
गुंडा एक्ट के तहत दो हुए 6 माह के लिए जिला बदर
लखनऊ। लोकशांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से बुधवार को न्यायालय के निर्देश पर पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की ओर से दो अपराधियों को आगामी छह माह के लिए जिला बदर किया गया है। इनमें गोसाईगंज थानांतर्गत नकटामऊ निवासी नीरज यादव (23) व आशियाना थानांतर्गत भदरुख बंगला बाजार निवासी जतिन कश्यप उर्फ सनी (29) शामिल हैं। नीरज के खिलाफ मारपीट, धमकाने, आर्म्स एक्ट समेत कई केस दर्ज हैं। वहीं सनी के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट, एससी-एसटी एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें:-इमरान खान की पार्टी ने निर्वाचन आयोग से विदेशों से मिले चंदे की जानकारी छुपाने की कोशिश की: रिपोर्ट
