बरेली: ट्रेनों की सुस्त रफ्तार से यात्री हुए परेशान
बरेली, अमृत विचार। बुधवार को जहां मौसम ने करवट ली तो वहीं ट्रेनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। बरेली जंक्शन पर राजधानी एक्सप्रेस, गरीब नवाज एक्सप्रेस, उपासना एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें कई-कई घंटे देरी से पहुंची। जिसकी वजह से यात्रियों को स्टेशन पर घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ा तो दूसरी तरफ काफी यात्री …
बरेली, अमृत विचार। बुधवार को जहां मौसम ने करवट ली तो वहीं ट्रेनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। बरेली जंक्शन पर राजधानी एक्सप्रेस, गरीब नवाज एक्सप्रेस, उपासना एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें कई-कई घंटे देरी से पहुंची। जिसकी वजह से यात्रियों को स्टेशन पर घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ा तो दूसरी तरफ काफी यात्री ट्रेन की लोकेशन आनलाइन चेक करते रहे। वहीं रोजा यार्ड में रिमाडलिंग कार्य के चलते भी रेल यातायात प्रभावित रहा।
20505 राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 9 बजकर 12 मिनट के स्थान पर करीब 3 घंटे 50 मिनट की देरी से दोपहर 13 बजकर 01 मिनट पर जंक्शन पहुंची। इसके अलावा 15715 गरीब नवाज एक्सप्रेस 5 घंटा की देरी से 13 बजकर 21 मिनट पर, 12327 उपासना एक्सप्रेस 1 घंटा 57 मिनट की देरी से 13 बजकर 13 मिनट पर, 15909 अवध असम एक्सप्रेस 36 मिनट की देरी से 11 बजकर 08 मिनट पर, 13019 बाघ एक्सप्रेस 1 घंटा 44 मिनट की देरी से सुबह 8 बजकर 04 मिनट पर,14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस 3 घंटा 48 मिनट की देरी से 8 बजकर 08 मिनट पर, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस 32 मिनट की देरी 12 बजकर 21 मिनट पर, 12204 सहरसा गरीबरथ 38 मिनट की देरी से 15 बजकर 44 मिनट पर बरेली जंक्शन पर पहुंची।
लखनऊ की तरफ से आने वाली ट्रेनें सबसे अधिक प्रभावित रहीं। लखनऊ और बरेली के बीच पड़ने वाले रोजा स्टेशन का यार्ड रिमाडलिंग और रोजा बरतारा स्टेशन के बीच दोहरीकरण का काम किया जा रहा है। जिसके चलते रेलवे ने काफी संख्या में ट्रेनों को पहले ही निरस्त कर दिया था। वहीं काफी ट्रेनें रूट बदलकर चलाई जा रही हैं।
