मुरादाबाद : सड़क हादसे में घायल किसान के इकलौते पुत्र की मौत
मुरादाबाद। सड़क हादसे में घायल बाइक सवार किसान के इकलौते पुत्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह बीएससी का छात्र था। पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम किए शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे का शिकार हुआ 23 वर्षीय नवनीत बिजनौर जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव मदारीपुर ककराला का रहने वाला था। उसके …
मुरादाबाद। सड़क हादसे में घायल बाइक सवार किसान के इकलौते पुत्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह बीएससी का छात्र था। पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम किए शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे का शिकार हुआ 23 वर्षीय नवनीत बिजनौर जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव मदारीपुर ककराला का रहने वाला था। उसके पिता हेमराज सिंह खेतीबाड़ी करते हैं। परिवार में मां अलका देवी और छोटी बहन प्रिया है।
परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम करीब पांच बजे नवनीत नूरपुर से घर जा रहा था। गांव से करीब आधा किलोमीटर पहले शांति निकेतन डिग्री कॉलेज के पास स्थित बिजलीघर के सामने उसकी बाइक को मिनी टेंपो ने टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल नवनीत को परिजनों ने मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान देर रात 10 बजे उसकी मौत हो गई।
परिवार वालों के लिखित प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव परिजनों को सौंप दिया। गुरुवार देर शाम छात्र के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
