बाराबंकी: कुख्यात तस्कर पर चला पुलिस का हंटर, कुर्क की करोड़ों की संपत्ति
बाराबंकी। मादक पदार्थों की तस्करी करने कुख्यात तस्कर देव शंकर मिश्रा की 9 करोड़ 15 लाख 30 हजार की सम्पत्ति पुलिस ने कुर्क कर ली है। देव शंकर मिश्रा पर मादक पदार्थों के अवैध कारोबार तथा अन्य आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक देव शंकर मिश्रा का संगठित गिरोह है जो तस्करी कर अवैध …
बाराबंकी। मादक पदार्थों की तस्करी करने कुख्यात तस्कर देव शंकर मिश्रा की 9 करोड़ 15 लाख 30 हजार की सम्पत्ति पुलिस ने कुर्क कर ली है। देव शंकर मिश्रा पर मादक पदार्थों के अवैध कारोबार तथा अन्य आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक देव शंकर मिश्रा का संगठित गिरोह है जो तस्करी कर अवैध संपत्ति अर्जित करने का कार्य कर रहा है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में देव शंकर मिश्रा के साथ राज बहादुर उर्फ राजू सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी ग्राम गुमावा थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली व सन्तोष मौर्या पुत्र बुधराम मौर्या निवासी ग्राम नगियामऊ थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी शामिल है।
वे मादक पदार्थों की सप्लाई, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने जैसे जघन्य अपराध भी करते रहते हैं। इस संगठित गिरोह का आतंक इतना है कि लोग जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने से भी घबराते हैं। गवाही देने का तो कोई साहस ही नहीं जुटा पाता है। देव शंकर मिश्रा व अन्य के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द व समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया।
गिरोह द्वारा अर्जित की गई जिन संपत्तियों को कुर्क किया गया है उनमें पंचवटी ढाबा, खरसतिया में जमीन, हैदर गढ़ में पत्नी के नाम खरीदी गई जमीन, मकान, दो बैंक खाते, एक महिंद्रा एसयूवी कार जिसकी कुल कीमत 9 करोड़ 15 लाख 30 हजार 999 है। अचल संपत्ति उप जिलाधिकारी हैदर गढ़ तथा कार एआरटीओ द्वारा कुर्क की गई।
यह भी पढ़ें:-AUS vs ENG 4th Test : उस्मान ख्वाजा के शतक से ऑस्ट्रेलिया मजबूत, स्टुअर्ट ब्रॉड ने झटके पांच विकेट
