हरदोई: फांसी से लटका मिला युवती का शव, चाचा ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
हरदोई। शादी के 10 महीने बीतने के बाद ही युवती का शव उसकी ससुराल में फांसी पर लटका हुआ देखा गया। इस बारे में युवती के चाचा ने उसके पति के अलावा ससुर और जेठ के ऊपर दहेज में नगदी की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना …
हरदोई। शादी के 10 महीने बीतने के बाद ही युवती का शव उसकी ससुराल में फांसी पर लटका हुआ देखा गया। इस बारे में युवती के चाचा ने उसके पति के अलावा ससुर और जेठ के ऊपर दहेज में नगदी की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
बताते चलें कि टड़ियावां थाने के परसपुर निवासी जग्गीलाल ने करीब 10 महीने पहले अपनी 21 साल की पुत्री शालिनी की शादी कोतवाली देहात के हरिपुर ग्रंट के सुरेन्द्र के साथ हुई थी। बुधवार की शाम शालिनी का शव घर के अंदर फांसी पर लटका हुआ देखा गया।
इसका पता होते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। इस बारे में शालिनी के चाचा बब्लू का आरोप है कि दहेज़ में नगदी की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर पति सुरेन्द्र के अलावा ससुर और जेठ के ऊपर दहेज़ हत्या करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मुरादाबाद : सड़क हादसे में घायल किसान के इकलौते पुत्र की मौत
सड़क हादसे में घायल बाइक सवार किसान के इकलौते पुत्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक बीएससी का छात्र था। पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम किए ही शव परिजनों को सौंप दिया। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- मुरादाबाद : सड़क हादसे में घायल किसान के इकलौते पुत्र की मौत
