रुद्रपुर: अनुसूचित जाति परिवार से राष्ट्रपति बनाकर भाजपा ने किया हमारा सम्मान : राजौर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। भाजपा सरकार में हमें गर्व करने का अवसर मिला। नरेंद्र मोदी की सरकार में अनुसूचित जाति परिवार के एक सदस्य को देश के सर्वोच्च पद पर नियुक्त कर हमें सम्मान मिला है। यह सरकार हमारे साथ है और अब हमें इसका साथ देना है। अनुसूचित जाति सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि …

रुद्रपुर, अमृत विचार। भाजपा सरकार में हमें गर्व करने का अवसर मिला। नरेंद्र मोदी की सरकार में अनुसूचित जाति परिवार के एक सदस्य को देश के सर्वोच्च पद पर नियुक्त कर हमें सम्मान मिला है। यह सरकार हमारे साथ है और अब हमें इसका साथ देना है। अनुसूचित जाति सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे दर्जा प्राप्त मंत्री अजय राजौर ने अपने भाषण में यह बात कहीं।

अनुसूचित जाति सम्मान समारोह में मंच पर मौजूद दर्जा प्राप्त मंत्री अजय राजौर और अन्य।

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के तत्वावधान में अंबेडकर पार्क में हुए अनुसूचित सम्मान समारोह में अजय राजौर ने कहा कि सरकार निरंतर इन परिवारों के लिए काम कर रही है, आगे भी करती रहेगी।

विशिष्ट अतिथि रूप में पहुंचे विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि कई ऐसे उदाहरण हैं, जहां बीजेपी ने खुद को अनुसूचित जाति परिवार को साथ लेकर चलना साबित किया है। जो आपके साथ है अब आपको उसका साथ निभाना है और पुष्कर सिंह धामी को फिर से मुख्यमंत्री बनाना है। इस दौरान इस दौरान डॉ. भीमराम आंबेडकर की नीतियों के माध्यम से लोगों को उनके बारे में बताया। कार्यक्रम में 10 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कोली ने अनुसूचित जाति के लोगों को संगठित होने का आह्वान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार, उत्तरी मंडल अध्यक्ष बबलू सागर, नगर अध्यक्ष दीपक दीपाकर, नगर उपाध्यक्ष आनंद सागर, महामंत्री मदन दिवाकर, उपाध्यक्ष विनय चौहान, कार्यक्रम संयोजक अंकित कुमार, विद्या सागर मौजूद रहे।

संबंधित समाचार