उत्तराखंड में कोरोना का बढ़ने लगा प्रकोप, 24 घंटे में सामने आए 630 संक्रमित
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड की बात करें तो गुरुवार को पूरे राज्य में कोरोना के 630 मामले दर्ज किए गए हैं। देहरादून जिले में सबसे ज्यादा मरीज 268 मरीज मिले हैं। दूसरे नंबर पर हरिद्वार जिला है। यहां पर कोविड के 119 मरीज मिले हैं। नैनीताल जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ सैंपल …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड की बात करें तो गुरुवार को पूरे राज्य में कोरोना के 630 मामले दर्ज किए गए हैं। देहरादून जिले में सबसे ज्यादा मरीज 268 मरीज मिले हैं। दूसरे नंबर पर हरिद्वार जिला है। यहां पर कोविड के 119 मरीज मिले हैं।
नैनीताल जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ सैंपल की जांच में कोरोना पॉजिटिव दर चार प्रतिशत को पार कर गई है। हर 100 जांच पर अब चार मरीज मिलने लगे हैं। यही हाल रहे तो जल्द की दूसरी लहर की तरह हालात बन जाएंगे।
नैनीताल जिले में पिछले चार दिनों में कोरोना के 166 मरीज मिले हैं। इन चार दिनों में कोरोना के 4057 सैंपलों की जांच लैब में की गई है। प्रत्येक 100 जांचों पर करीब 4.09 प्रतिशत की दर से पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह दर 6 प्रतिशत पार कर जाए तो हालात बेकाबू हो जाते हैं। इस लिहाज से माना जा रहा है कि अगले एक सप्ताह में कोरोना को लेकर हालात और भी विकट होने वाले हैं। तीसरी लहर आ चुकी है। अगले दो माह तक लोगों को कोरोना से बचाव के लिए अपना विशेष ध्यान रखना होगा।
कोरोना के बढ़ रहे मरीजों को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। हमारी अपील है कि लोग कोविड नियमों का सख्ती के साथ पालन करें। – डा. भागीरथी जोशी, सीएमओ, नैनीताल
