बरेली: स्टाफ नर्स संक्रमित, पहुंच गया दिल्ली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना से लोगों को बचाने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की है लेकिन खुद विभागीय कर्मचारी ही कोरोना संक्रमण बांटने का काम कर रहे हैं। जिला महिला अस्पताल में तैनात एक मेल स्टाफ नर्स एंटीजन जांच में संक्रमित आने के बावजूद भी परिसर में घंटों इधर-उधर …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना से लोगों को बचाने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की है लेकिन खुद विभागीय कर्मचारी ही कोरोना संक्रमण बांटने का काम कर रहे हैं। जिला महिला अस्पताल में तैनात एक मेल स्टाफ नर्स एंटीजन जांच में संक्रमित आने के बावजूद भी परिसर में घंटों इधर-उधर सैर-सपाटा करता रहा।

वहीं जब अन्य स्टाफ ने आपत्ति की इसके बाद स्टाफ नर्स अस्पताल से बाहर गया। वहीं हैरत की बात यह रही कि संक्रमित स्टाफ नर्स बिना प्रबंधन को सूचना दिए वह दिल्ली स्थित घर अपनी कार से चला गया। अब ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि वह रास्ते में कितने लोगों के संपर्क में आया होगा। हालांकि सर्विलांस सेल संक्रमित की कांटेक्ट ट्रेसिंग कर रही है।

चार स्टाफ से हुआ संपर्क
जिला महिला अस्पताल के पीएनसी वार्ड में तैनात मेल स्टाफ नर्स बीते दिनों अपने घर दिल्ली गया था। उसने अपने घर पर आयोजित समारोह में कोल्ड ड्रिंक पी थी जिसके बाद से गले में खराश की समस्या हुई।

बरेली लौटने पर उसने जिला महिला अस्पताल स्थित पैथोलॉजी लैब में बुधवार को अपनी एंटीजन जांच करवाई जो कि पॉजिटिव आने के बाद वह अस्पताल परिसर में बने रैन बसेरा के ऊपर वाले कमरे में चार अन्य स्टाफ से मिला। हालांकि वह इस कमरे में ही निवास करता है। चार अन्य लोग भी संक्रमित के सीधे संपर्क में आए हैं। अब उन्हें भी संक्रमण का खतरा है।

स्टाफ ने संक्रमित आने के बाद सूचना नहीं दी। वहीं जब जानकारी हुई तो संक्रमित स्टाफ को होम आइसोलेट होने का आदेश दिया था लेकिन बिना सूचना दिए ही स्टाफ यहां से दिल्ली चला गया है। जो कि गलत है, इस बाबत पत्र भेजकर सीएमओ को सूचना दे दी गई है।
-डॉ. अलका शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका

संबंधित समाचार