हल्द्वानी: किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। किशोरी को बहला फुसला कर भगाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म कर गर्भवती बनाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है। नगर निवासी एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री को समता …

हल्द्वानी, अमृत विचार। किशोरी को बहला फुसला कर भगाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म कर गर्भवती बनाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

नगर निवासी एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री को समता आश्रम गली निवासी अभिषेक आर्या पुत्र विशाल आर्या कुछ माह पूर्व बहला-फुसला कर भगा ले गया। आरोप है कि आरोपित ने किशोरी के साथ दुष्कर्म भी किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपित किशोरी को शादी करने का झांसा देता रहा।

लेकिन अब वह किसी अन्य युवती से विवाह करने की तैयारी करने लगा। इसकी भनक पीड़ित किशोरी के परिजनों को लग गई। इस पर उन्होंने आरोपित युवक से शादी की बात की तो उसने इनकार कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने पॉस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

संबंधित समाचार