बहराइच: जिलाध्यक्ष संघ विधायकों ने निकाला मशाल जुलूस, PM मोदी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ पर जताई नाराजगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ किए गए खिलवाड़ को लेकर भाजपाइयों में नाराजगी है। सभी ने मशाल जुलूस निकाल कर विरोध जताया है। साथ ही कांग्रेस सरकार के नियत पर सवाल उठाए हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी जनपद बहराइच में जिला अध्यक्ष श्याम करण टेकरीवाल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री की सुरक्षा को …

बहराइच। पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ किए गए खिलवाड़ को लेकर भाजपाइयों में नाराजगी है। सभी ने मशाल जुलूस निकाल कर विरोध जताया है। साथ ही कांग्रेस सरकार के नियत पर सवाल उठाए हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी जनपद बहराइच में जिला अध्यक्ष श्याम करण टेकरीवाल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर पंजाब सरकार की ओर से किए गए खिलवाड़ को लेकर मशाल जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया गया।

मशाल जुलूस छावनी चौराहा स्थित पंचायती मंदिर से घंटाघर होते हुए शहीद उद्यान तक निकाला गया। जुलूस की समाप्ति पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी राज्य को प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि इस कृत्य से कांग्रेसी और पंजाब सरकार की मानसिकता का पता चलता है कि कांग्रेस को प्रधानमंत्री की लोकप्रियता हजम नहीं हो रही है। कार्यक्रम को विधायक सुभाष त्रिपाठी, सुरेश्वर सिंह, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, सरोज सोनकर ने भी संबोधित किया। सभी ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला किया।

पढ़ें: कानपुर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूंके पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतले

मशाल जुलूस में जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, सुरेश गुप्ता, महामंत्री नन्हे लाल लोधी, डॉक्टर जितेंद्र त्रिपाठी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, मनीष आर्य, जिला मंत्री सुनील श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र मिश्र, आईटीआई संयोजक प्रमोद पांडे, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे, संचित सिंह, अर्पित श्रीवास्तव, शिवांकर शुक्ला, कुंदन लोधी, अजय सिंह, उत्कर्ष श्रीवास्तव सहित महिला मोर्चा की अनीता मिश्रा मुन्नी देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता इस विरोध प्रदर्शन में उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार