पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को सुरक्षा दे राज्य सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के सदस्य एवं जिला प्रवक्ता हरेंद्र क्वीरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कुंवरपुर, गौलापार में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला प्रवक्ता क्वीरा ने कहा कि काशीपुर में जनसभा के दौरान अज्ञात व्यक्ति चाकू के साथ पकड़ा गया। यह चुनाव संचालन समिति अध्यक्ष हरीश रावत पर हमला …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के सदस्य एवं जिला प्रवक्ता हरेंद्र क्वीरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कुंवरपुर, गौलापार में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

जिला प्रवक्ता क्वीरा ने कहा कि काशीपुर में जनसभा के दौरान अज्ञात व्यक्ति चाकू के साथ पकड़ा गया। यह चुनाव संचालन समिति अध्यक्ष हरीश रावत पर हमला करने की फिराक में था इससे पहले कार्यकर्ताओं को पकड़ लिया।

उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने हरीश रावत को सुरक्षा देने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में नीरज रैक्वाल, सुरेंद्र बर्गली, कल्याण रैक्वाल, गोविंद क्वीरा, महिपाल सिंह, तारादत्त नैनवाल, विकास परगाई, भूपाल संभल, सोनू पौड़ियाल, हरीश सती आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार