रामनगर: नशे के 208 इंजेक्शन के साथ दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर,अमृत विचार। पुलिस ने गश्त के दौरान दो युवकों को नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 208 इंजेक्शन बरामद हुए है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर बलजीत सिंह भाकुनी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती देर रात पुलिस कर्मी गश्त पर थे …

रामनगर,अमृत विचार। पुलिस ने गश्त के दौरान दो युवकों को नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 208 इंजेक्शन बरामद हुए है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर बलजीत सिंह भाकुनी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती देर रात पुलिस कर्मी गश्त पर थे तभी उप निरीक्षक राजवीर सिंह नेगी, कास्टेबल हेमंत सिंह,गगन भंडारी, रविंद्र सिंह, संजय सिंह ने सन्दिग्ध अवस्था में बाइक में दो युवकों को घूमते पाया। तलाशी लेने पर उनके पास से 208 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए।

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मकसूद खान निवासी कॉर्बेट नगर कॉलोनी और मोहम्मद सलमान निवासी गुलरघट्टी बताया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/22/60 अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।

संबंधित समाचार