हल्द्वानी: पाल नर्सिंग कॉलेज में 93 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव, पांच माइक्रो कंटेनमेंट जोन बने
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल रोड स्थित पाल नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाले 93 छात्र-छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने यहां पर बड़ी संख्या में कोरोना जांच कराई थी। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए कोरोना जांच करवाई जा रहीं हैं। इसी क्रम में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल रोड स्थित पाल नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाले 93 छात्र-छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने यहां पर बड़ी संख्या में कोरोना जांच कराई थी। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए कोरोना जांच करवाई जा रहीं हैं। इसी क्रम में पाल नर्सिंग कॉलेज में 450 लोगों की जांच की गई।
शुक्रवार की शाम यहां 93 छात्र-छात्राओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया कि नर्सिंग कॉलेज को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। इससे पहले सुयालबाड़ी में नवोदय विद्यालय में 90 से ज्यादा छात्र-छात्राएं कोरोना पॉजिटिव आए थे। इसके साथ ही हल्द्वानी में दो और जगह माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। शहर में पांच जगह कोरोना संक्रमण की दृष्टिगत कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इसके अलावा पूरे नैनीताल जिले में 233 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं।
शुक्रवार को जिले में 1405 लोगों की कोरोना जांच की गई है। साथ ही यहां पर 1107 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। पूरे उत्तराखंड में कोरोना के 814 मामले हैं। और सबसे ज्यादा 325 मामले देहरादून जिले में आए हैं। तीसरे नंबर पर हरिद्वार है। यहां पर कोरोना के 119 मामले मिले हैं। सक्रिय मामलों की बात करें तो शुरूआती तीन जिलों में देहरादून में 866, नैनीताल में 510 और हरिद्वार में 316 कोरोना पॉजिटिव सक्रिय हैं।
हल्द्वानी में पांच स्थानों पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन
1-जगदंबा कॉलोनी
2-निशांत विहार, विवेकानंद अस्पताल के पास
3-चौधरी भवन, निकट चंदन डायग्नोस्टिक सेंटर
4-पाल नर्सिंग कॉलेज, नैनीताल रोड
5-139, भट्ट कॉलोनी, तल्ली बमौरी
25 हजार से ज्यादा किशोरों को लगे टीके
नैनीताल जिले में किशोरों का टीकाकरण तेज गति से चल रहा है। पांच दिनों में यहां 25267 किशोरों को कोरोना का टीका लगाया गया है। यहां करीब 1.25 लाख किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य है।
