इंग्लिश क्रिकेटर जेसन रॉय दूसरी बार बने पिता, शेयर की बच्चे की तस्वीर
नई दिल्ली। इंग्लिश सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी एली मूरे ने बेटे को जन्म दिया है। रॉय ने इंस्टाग्राम पर बच्चे की तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी है। शेयर की गई तस्वीर में रॉय अपनी पत्नी के साथ एक कैरियर में बच्चे को ले जाते दिखाई दे …
नई दिल्ली। इंग्लिश सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी एली मूरे ने बेटे को जन्म दिया है। रॉय ने इंस्टाग्राम पर बच्चे की तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी है। शेयर की गई तस्वीर में रॉय अपनी पत्नी के साथ एक कैरियर में बच्चे को ले जाते दिखाई दे रहे हैं।
आपको बता दें कि पिता बनने के बाद रॉय की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। साउथ अफ्रीका में जन्मे इस खिलाड़ी ने भी अपनी पत्नी की भी तारीफ की। रॉय ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘ 05.01.2022 को जन्म। परिवार में आपका स्वागत है लिटिल मैन. एलोइस, आप एक अविश्वसनीय इंसान हैं। काफी गर्वित एवं आभारी हूं। सोशल मीडिया पर गुड न्यूज साझा करने के बाद 31 साल के रॉय को कई क्रिकेटरों ने शुभकामनाएं दी हैं। इन खिलाड़ियों में टॉम मूडी, बेन डंक, टॉम बेंटन का नाम शामिल हैं।
गौरतलब है कि जेसन रॉय 7 अक्टूबर 2017 को अपनी गर्लफ्रेंड एली के साथ शादी के बंधन में बंध गए। साल 2019 में रॉय पहली बार पिता बने थे, जब एली ने नन्ही परी को जन्म दिया था। इस दंपति ने अपनी बेटी का नाम एवरली रखा था।
