अयोध्या: सूरजकुंड पर महापौर ने गरीबों को बांटे कंबल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या में कड़ाके की ठंडक को देखते हुए महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने शनिवार को 713 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया। ऐतिहसिक सूर्यकुंड मंदिर के पास मौजूद गरीबों को यह सहायता कोविड नियमों का पालन करते हुए दी गई। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि गरीबों के उत्थान की दिशा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय …

अयोध्या। अयोध्या में कड़ाके की ठंडक को देखते हुए महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने शनिवार को 713 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया। ऐतिहसिक सूर्यकुंड मंदिर के पास मौजूद गरीबों को यह सहायता कोविड नियमों का पालन करते हुए दी गई।
महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि गरीबों के उत्थान की दिशा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मंत्र को चरितार्थ कर समाज सेवा हम सभी का लक्ष्य है।

समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए समर्पित नगर निगम यह सेवा जारी रखेगा। अयोध्या के सभी वार्डों में यह सहायता पार्षदों के जरिए पहुंचाई जाएगी। कार्यक्रम में नगर निगम अयोध्या सहायक नगर आयुक्त अंकित, भाजपा के वरिष्ठ नेता दिव्य प्रकाश तिवारी, अयोध्या विधानसभा प्रभारी साकेत शर्मा, भाजपा अयोध्या मंडल के महामंत्री लक्ष्मण वर्मा, अरविंद पांडे, यतेंद्र सिंह, संजय गुप्ता,सतीश चंद्र शर्मा, अरविंद वर्मा, अजय भगवान, महापौर कार्य विशेष अधिकारी गोविंद राज, उमेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

इससे पहले बेसिंग गोशाला में 500 गोवंशों को काऊ कोट पहनाकर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में गाय माताओं को सेवा भाव में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश पांडे बादल, राम किशोर यादव व राकेश वर्मा न उपस्थित थे।

खब्बू के बचाव में उतरे समाजसेवी..

अयोध्या। जिले के बड़े समाजसेवी राजन पांडे ने कहा कि गोसाईगंज विधानसभा से अपना दल के विधायक रहे खब्बू तिवारी को षड्यंत्र के तहत पद से अपदस्थ करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में इतनी जल्दी किसी विधायक की विधानसभा सदस्यता नहीं रद की गई। अनेक मामलों में दो-दो साल तक सदस्यता बरकरार रहती है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: पूर्व विधायक खब्बू के बचाव में उतरे समाजसेवी राजन पांडेय, दी ये चेतावनी

संबंधित समाचार