‘बुल्ली बाई’ के बाद अब ‘सुली डील्स’ केस में गिरफ्तारी, ऐप बनाने का आरोपी इंदौर से गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने मध्य प्रदेश के इंदौर से कथित तौर पर’सुल्ली डील्स’ ऐप बनाने वाले को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह ‘सुल्ली डील्स’ ऐप मामले में पहली गिरफ्तारी है। सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों को बिना उनकी मंजूरी के मोबाइल ऐप्लीकेशन (ऐप) पर ‘नीलामी’ के लिए डाला गया था। उन्होंने …

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने मध्य प्रदेश के इंदौर से कथित तौर पर’सुल्ली डील्स’ ऐप बनाने वाले को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह ‘सुल्ली डील्स’ ऐप मामले में पहली गिरफ्तारी है। सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों को बिना उनकी मंजूरी के मोबाइल ऐप्लीकेशन (ऐप) पर ‘नीलामी’ के लिए डाला गया था।

उन्होंने बताया कि आरोपी ओमकारेश्वर ठाकुर (26) ने इंदौर स्थित आईपीएस अकादमी से बीसीए किया है और वह न्यूयॉर्क सिटी टाउनशिप का निवासी है। आईएफएसओ के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने कुबूल किया है कि वह ट्विटर पर उस समूह का सदस्य है जिसमें मुस्लिम महिलाओं को बदनाम करने और ट्रोल के लिए विचारों को साझा किया जाता है।

अधिकारी ने बताया कि उसने गिटहब पर कोड विकसित किया। गिटहब तक पहुंच समूह के सभी सदस्यों की थी। मुस्लिम महिलाओं की फोटो को समूह के सदस्यों ने अपलोड किया था।

ये भी पढ़े-

पीएम मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह को दी श्रद्धांजलि, कही ये बड़ी बात…

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात