सीएम केजरीवाल बोले- कोरोना की इस लहर से नहीं है घबराने की जरूरत, अभी नहीं लगेगा लॉकडाउन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना नियमों का पालन करने और मास्क लगाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार की लॉकडाउन लगाने की फ़िलहाल कोई योजना नहीं है। केजरीवाल कोरोना से स्वस्थ होकर वापस आकर रविवार को पत्रकारों से कहा कि कोरोना के इस लहर से घबराने की ज़रूरत नहीं है। …

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना नियमों का पालन करने और मास्क लगाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार की लॉकडाउन लगाने की फ़िलहाल कोई योजना नहीं है। केजरीवाल कोरोना से स्वस्थ होकर वापस आकर रविवार को पत्रकारों से कहा कि कोरोना के इस लहर से घबराने की ज़रूरत नहीं है।

कोरोना नियमों का सख़्ती से पालन करें और मास्क लगाकर ही घरों से निकलें। बहुत ज़रूरी हो तभी अपने घरों से बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि पूरे देश और दिल्ली में कोरोना बहुत तेज़ी के साथ फैल रहा है लेकिन ज़्यादातर मरीज़ों को अस्पताल में भर्ती होने की ज़रूरत नहीं पड़ रही है।

पिछली लहर के दौरान सात मई को बीस हज़ार कोरोना के मामले आए थे और 341 लोगों की मौत हुई थी लेकिन कल बीस हज़ार मामले आए और सात लोगों की मौत हुई है। मई में बीस हज़ार बेड अस्पताल में भरे थे लेकिन कल मात्र 1500 बेड अस्पताल में भरे हैं। उन्होंने कोरोना से घबराने की ज़रूरत नहीं है।

मास्क पहनना सबसे अनिवार्य है। अगर आप मास्क पहनकर निकलेंगे तो लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। सरकार की लॉकडाउन लगाने की अभी कोई मंशा नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार की कम से कम प्रतिबंध लगाने की कोशिश मेें है ताकि लोगों की रोज़ी रोटी चलती रहे।

ये भी पढ़े-

संजय राउत बोले- गोवा चुनाव में टीएमसी के आने से भाजपा को होगा फायदा

संबंधित समाचार