UP चुनाव 2022: मायावती ने पार्टी मुख्यालय पर ली अहम बैठक, कहा-बनेगी बीएसपी की सरकार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 के चुनाव की तिथियों के ऐलान के बाद पार्टियों में सरगर्मियां बढ़ गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती अपने एक्शन मोड में आ चुकी हैं। यहीं वजह है कि आज मायावती पार्टी कार्यालय पर अहम बैठक कर रही हैं। इस बैठक में प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। बहुजन समाज पार्टी की …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 के चुनाव की तिथियों के ऐलान के बाद पार्टियों में सरगर्मियां बढ़ गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती अपने एक्शन मोड में आ चुकी हैं। यहीं वजह है कि आज मायावती पार्टी कार्यालय पर अहम बैठक कर रही हैं। इस बैठक में प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा।
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि उत्तर प्रदेश में हमारी पार्टी का किसी से भी गठबंधन नहीं है। हम अकेले ही सभी 403 सीट पर अपने प्रत्याशी उतार रहे हैं। आज पार्टी मुख्यालय में होने वाली बैठक में प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। इसके बाद सूची भी जारी की जाएगी। बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची भी जल्द घोषित करने के संकेत दिए हैं।
पार्टी की अध्यक्ष उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सभी 403 सीट पर पार्टी के अकेले ही लड़ने की घोषणा की थी। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2022 में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि हम को अपनी पार्टी के संगठन तथा प्रत्याशियों पर पूरा भरोसा है और हमको चुनाव में बड़ी जीत मिलेगी। मायावती ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश के साथ ही पंजाब में सरकार बनाएंगे और उत्तराखंड में हमारी पार्टी का प्रदर्शन पहले से बेहतर रहेगा।
पढ़ें: UP में कोरोना का कहर, शिक्षण संस्थानों में अब होगी ऑनलाइन पढ़ाई
बसपा प्रमुख ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी पर जमकर तंज कसा। वहीं, मायावती ने निर्वाचन आयोग की भूमिका को लेकर कहा कि सरकारी मशीनरी में चुनाव आयोग का खौफ जरूरी है। बशर्ते निर्वाचन आयोग, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए कड़े कदम उठाए। चुनाव आयोग के सामने इस बार कोरोना संक्रमण काल में सुरक्षित चुनाव कराने की बड़ी चुनौती है।
