अयोध्या: आज रेडियो पर रहेंगे आईजी, स्वच्छता की दिलाएंगे शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। राम की नगरी अयोध्या परिक्षेत्र के आईजी केपी सिंह सोमवार को अकाशवाणी के प्रसार भारती रेडियो केंद्र से जिले के लोगों को स्वच्छता का संकल्प दिलाएंगे। साथ ही गंदगी न फैलाएं और न ही फैलने दें का भी श्रोताओं को संदेश देंगे। आकाशवाणी के केंद्र से सुबह 9 बजे आईजी कवीन्द्र प्रताप सिंह की …

अयोध्या। राम की नगरी अयोध्या परिक्षेत्र के आईजी केपी सिंह सोमवार को अकाशवाणी के प्रसार भारती रेडियो केंद्र से जिले के लोगों को स्वच्छता का संकल्प दिलाएंगे। साथ ही गंदगी न फैलाएं और न ही फैलने दें का भी श्रोताओं को संदेश देंगे।

आकाशवाणी के केंद्र से सुबह 9 बजे आईजी कवीन्द्र प्रताप सिंह की स्वच्छता विषयक भेंटवार्ता होगी। इस मौके पर भेटकर्ता के रूप में आकाशवाणी के प्रसाशनिक अधिकारी संजयधर द्विवेदी मौजूद रहेंगे।

रेडियो पर सुनने के साथ न्यूज ऑन एआईआर एप पर 101.9 वेब मीटर पर भी ट्यून करके इसे सुन सकते सकते हैं। केपी सिंह ने बताया कि आइए हम और आप मिलकर इस नए वर्ष पर स्वच्छता का संकल्प लें। गंदगी न फैलाये न फैलने दें।

पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: कौशांबी में राजनीतिक दलों के बीच युवाओं को रिझाने की होड़

स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है। स्वच्छता हमारे स्वस्थ जीवन का आधार है। खुले में शौच कदापि न करें। जगह-जगह शौचालय की व्यवस्था की गई है। उसका प्रयोग करें। अयोध्या में दूर-दूर से आये तीर्थयात्री अपने मन मस्तिष्क में अयोध्या की एक सुंदर और भव्य छवि की याद लेकर अपने घर को जाएं। इसमें हम सभी अयोध्या वासियों की महती भूमिका होगी।

अयोध्या: आरटीआई का जवाब न देने पर सीवीओ पर लगा 25 हजार का अर्थदंड, जानें मामला

जिले के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) को आरटीआई का जवाब न देने व सूचना आयोग कैंप में अनुपस्थित रहने के कारण उन पर 25 हजार का अर्थदंड लगाया गया है। अपीलकर्ता चंद्रशेखर शुक्ल ने 13 फरवरी 2020 को जनसूचनाधिकारी अयोध्या के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) के पास सूचना का अधिकार के तहत आवेदन किया था। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित समाचार