शक्तिफार्म: बेमौसम बरसात ने बढ़ाई मुश्किलें, आफत में पड़े किसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शक्तिफार्म, अमृत विचार। पिछले 24 घंटे मे हुई हल्की बारिश के बाद रविवार शाम को मौसम खुलने से जहां एक ओर लोगों ने राहत की सांस ली वहीं किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिश के चलते खेतों में जलभराव होने से लाही, गेहूं, मटर एवं आलू की फसलों को खासा नुकसान पहुंचने का अंदेशा …

शक्तिफार्म, अमृत विचार। पिछले 24 घंटे मे हुई हल्की बारिश के बाद रविवार शाम को मौसम खुलने से जहां एक ओर लोगों ने राहत की सांस ली वहीं किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिश के चलते खेतों में जलभराव होने से लाही, गेहूं, मटर एवं आलू की फसलों को खासा नुकसान पहुंचने का अंदेशा है।

शनिवार सुबह से ही लगातार हुई बारिश के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर है। बेमौसम बारिश से खेतों में पानी का जमा हो जाने के चलते लाही के साथ-साथ गेहूं, मटर, आलू की फसल को खासा नुकसान पहुंचा है। बारिश के कारण किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। गुरुग्राम जिला पंचायत सदस्य उत्तम आचार्य का कहना है कि क्षेत्र के अधिकांश लोग कृषि पर ही निर्भर हैं। प्रशासन को नुकसान का मुआवजा देना चाहिए।

झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त
खटीमा। चार दिनों से मौसम में परिवर्तन आने के साथ ही रुक रुककर रिमझिम बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं तापमान में गिरावट होने से सर्दी बढ़ गई है। रात में हुई बूंदाबांदी और ठंड के बीच रविवार सुबह तेज बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। कड़ाके की ठंड पड़ने से लोग घरों में ही दुबके रहे। सुबह 10 बजे के बाद बारिश बंद होने के बाद बाजार में चहल पहल बढ़ी। थारू राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में स्थित मौसम केंद्र के प्रभारी एनएस रौतेला ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 21 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। दो दिन पूर्व 19 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। किसानों का कहना है की यह वर्षा गेहूं की फसल के लिए सही है लेकिन निचले स्थानों की फसल खराब हुई है। यह भी कहा कि यदि अब और बारिश होती है तो फसलों को नुकसान होगा।

संबंधित समाचार