लखनऊ: चौकी प्रभारी ने सीओ पर लगाया यह गंभीर आरोप, इस्तीफा देने की पेशकश
लखनऊ। ऐशबाग चौकी प्रभारी ने जीआरपी सीओ पर एक तस्कर को छोड़े जाने का आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चौकी प्रभारी ने सीओ पर झूठे मामले में फंसाने के साथ ही गाली गलौच का आरोप लगाया है। इस मामले में रेलवे के एसपी सौमित्र यादव ने बताया कि अभी तक किसी …
लखनऊ। ऐशबाग चौकी प्रभारी ने जीआरपी सीओ पर एक तस्कर को छोड़े जाने का आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चौकी प्रभारी ने सीओ पर झूठे मामले में फंसाने के साथ ही गाली गलौच का आरोप लगाया है। इस मामले में रेलवे के एसपी सौमित्र यादव ने बताया कि अभी तक किसी तरह की कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत पर जांच की होगी। जीआरपी सीओ संजीव सिन्हा ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। साथ ही कहा कि उन्होंने तस्कर के खिलाफ तेज कार्रवाई के लिए कहा था।
मवैया क्रासिंग के पास रविवार को ऐशबाग चौकी प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह ने सिद्धार्थ नगर निवासी तस्कर मोहम्मद शरीफ को आरपीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई कर पकड़ा। इसके पास से 16 कारतूस और एक रिवाल्वर के साथ 950 ग्राम चरस बरामद की गई। चौकी इंचार्ज ने इसकी सूचना अन्य अधिकारियों को दी। नारकोटिक्स ड्रग्स टीम के इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र ने भी 950 ग्राम चरस की बात कही।
सतेंद्र कुमार सिंह के अनुसार तस्कर ने खुद को छोड़ने के लिए पहले एक लाख रुपये देने का प्रलोभन दिया था। जब बात नहीं बनी तो उसने अन्य लोगों को फोन किया। कुछ देर में ही जीआरपी सीओ संजीव सिन्हा ने चौकी प्रभारी लखनऊ सिटी बिपिन सिंह के मोबाइल पर फोन कर मुझसे संपर्क किया। फोन पर मुझे किसी तरह की कार्यवाही न करने की धमकी दी गई। इस घटना के बाद चौकी प्रभारी ने जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारियों को त्याग पत्र भेज दिया।
तस्कर को भेजा जेल
मवैया के पास पकड़े गए तस्कर पर थाना जीआरपी चारबाग ने 8/20 की एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही करते हुए तस्कर को जेल भेज दिया। इस संयुक्त कार्यवाही में ऐशबाग रेलवे स्टेशन के चौकी उप निरीक्षक सतेंद्र कुमार सिंह, हे.क. इंद्रमल यादव, का. नीरज सिंह व गणेश चर्तुवेदी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: सचिवालय कर्मी ने दहेज के लिए पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला
