IIT के प्रोफेसर ने किया ये बड़ा दावा, इन महानगरों में फूट सकता है कोरोना बम!
मुंबई। कोरोना वायरस अपना पांव तेजी से पसार रहा है। अब तीसरी लहर भी दस्तक दे चुकी है। ऐसे में कानपुर आईआईटी के प्रोफेसर मनिनद्रा अग्रवाल ने ये दावा किया है कि जनवरी के मध्य तक मुंबई, दिल्ली जैसे महानगरों में कोरोना के मामले प्रतिदिन 50 से 60 हजार तक के आंकड़े को भी पार …
मुंबई। कोरोना वायरस अपना पांव तेजी से पसार रहा है। अब तीसरी लहर भी दस्तक दे चुकी है। ऐसे में कानपुर आईआईटी के प्रोफेसर मनिनद्रा अग्रवाल ने ये दावा किया है कि जनवरी के मध्य तक मुंबई, दिल्ली जैसे महानगरों में कोरोना के मामले प्रतिदिन 50 से 60 हजार तक के आंकड़े को भी पार कर सकते हैं।
प्रोफेसर ने अपने इन कयासों के पीछे सूरत मॉडल को आधार बनाया है। हालांकि उन्होंने कहा है कि जिस तरह तीसरी लहर में नाटकीय तौर मामलों में बढ़त देखी जाएगी, ठीक वैसे ही इनमें गिरावट भी दर्ज होगी। प्रोफेसर अग्रवाल ने कहा कि जनवरी के मध्य तक महाराष्ट्र के मुंबई में ही 30 हजार से ज्यादा केस दर्ज होने की आशंका है। वहीं अगर दिल्ली की बात करें तो ये आंकड़ा 50 हजार को भी पार सकता है।
ये भी पढ़े-
मुंबई के कुर्ला इंडस्ट्रियल एस्टेट में जहरीली गैस के रिसाव से 1 की मौत, दो लोग अस्पताल में भर्ती
