हल्द्वानी: कोरोना के चलते पहली बार बना नोडल हेल्थ अफसर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव कोरोना की तीसरी लहर के समय में हो रहे हैं। कोरोना ने जहां दुनिया में कई तौर तरीकों को बदल दिया है तो वहीं चुनाव कराने के तरीकों में कोरोना की वजह से असर पड़ा है। इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग ने नोडल हेल्थ …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव कोरोना की तीसरी लहर के समय में हो रहे हैं। कोरोना ने जहां दुनिया में कई तौर तरीकों को बदल दिया है तो वहीं चुनाव कराने के तरीकों में कोरोना की वजह से असर पड़ा है। इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग ने नोडल हेल्थ अफसर का पद सृजित किया है। इस अफसर की जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं।

चुनाव के दौरान नोडल हेल्थ अफसर मतदान में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की कोरोना आरटीपीसीआर जांच कराना सुनिश्चित करेगा। आरटीपीसीआर रिपोर्ट के आधार पर ही चुनाव में अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवा ली जाएगी। नोडल हेल्थ अफसर जिले के स्वास्थ्य विभाग के संपर्क में रहेगा। जिससे जरूरत पड़ने पर तुरंत ही स्वास्थ्य संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। गौरतलब है कि कोरोना से पहले चुनाव के दौरान स्वास्थ्य संबंधित नियमों को लेकर औपचारिक तौर पर पालन होता है।

इस वजह से कई बार लगातार चलने वाली चुनावी ड्यूटी के दौरान कई मतदान कर्मी बीमार भी पड़ जाते थे। अब,नोडल ड्यूटी अफसर होने से अगर किसी भी मतदान कर्मी को कोरोना ही नहीं बल्कि अन्य स्वास्थ्य संबधित कोई समस्या होगी तब भी वह स्वास्थ्य सेवाएं आसानी पा लेगा। पहले इसके लिए सीधे स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करना पड़ता है लेकिन इस बार हर विधानसभा में नोडल हेल्थ अफसर होने की वजह से स्वास्थ्य सेवाओं को नोडल सेक्टर में बांटा जाएगा। जिससे जरूरत पड़ने पर तुरंत ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

हर मतदान कर्मी को मिलेगी कोरोना किट
हल्द्वानी। हर मतदान कर्मी के लिए कोरोना किट बनाई जाएगी। इस किट में मास्क, ग्लव्स, सैनेटाइजर और फेस शील्ड होगा। नोडल हेल्थ अफसर यह देखेगा कि हर मतदान कर्मी को यह किट मिले। साथ ही मतदान केंद्र पर आने वाले मतदाताओं की स्क्रीनिंग हो सके।
चुनाव ड्यूटी के समय अगर किसी मतदान कर्मी को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबधित कोई तकलीफ होती है तो वह भी तुरंत नोडल हेल्थ अफसर से ही संपर्क करेगा।

कोरोना से बचाव के साथ होगा चुनाव
हल्द्वानी। देश में पिछले दो साल से करीब हर छह माह के बाद कोरोना की लहर आ रही है। इसलिए बार-बार गतिविधियों को रोकना संभव नहीं है। चुनाव भी जरूरी प्रक्रिया है। लोकतंत्र में चुनाव को टालना सही नहीं माना जाता है। इसलिए निर्वाचन आयोग ने इस बार विशेष तौर पर यह तैयारी की है कि कोरोना से बचाव के साथ ही चुनाव कराने की आदत डाली जाए। कोरोना कब पूरी तरह से खत्म होगा अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। लेकिन समय पर चुनाव होना एक अनिवार्य प्रक्रिया है। इसलिए कोरोना से बचाव के साथ चुनाव कराने की आदत डाली जा रही है।

संबंधित समाचार