हल्द्वानी: न मास्क बिक रहे न सैनेटाइजर, कोरोना को लेकर अब लोग गंभीर नहीं
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना की तीसरी शुरू होने के बाद भी लोगों में मास्क और सैनेटाइजर जैसे कोरोना से बचाव के साधन को लेकर कोई ज्यादा गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। दुकानों में इन समानों की बिक्री में कोई उछाल नहीं आया है। कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान मास्क और सैनेटाइजर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना की तीसरी शुरू होने के बाद भी लोगों में मास्क और सैनेटाइजर जैसे कोरोना से बचाव के साधन को लेकर कोई ज्यादा गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। दुकानों में इन समानों की बिक्री में कोई उछाल नहीं आया है।
कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान मास्क और सैनेटाइजर की बिक्री में काफी बढ़ गई थी। साथ ही विटामिन सी और डी की गोलियों की खपत में भी उछाल आया था। यही नहीं आयुर्वेदिक दवाओं लेने वालों की संख्या भी बढ़ गई थी।
लोग कोरोना से बचाव को लेकर काफी सजग थे। इधर, कोरोना की तीसरी लहर शुरू होने के बाद भी इन समानों की बिक्री में कोई खास उछाल नहीं आया है। दवा व्यापारियों का कहना है कि दूसरी लहर से तुलना करें तो इन समानों की बिक्री में अभी भी 80 प्रतिशत की गिरावट चल रही है। इधर बाजार में भी कम ही लोग मास्क लगाए हुए दिख रहे हैं। साथ ही सैनेटाइजर का इस्तेमाल करना भी लोगों ने कम कर दिया है।
कोरोना से बचाव के लिए मास्क और सैनेटाइजर का प्रयोग करते रहें। समय-समय पर हाथों को धोते रहें। इससे कोरोना के साथ ही अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव होगा।
– डॉ. रश्मि पंत, एसीएमओ, नैनीताल
कोरोना की दूसरी लहर से तुलना से तो इस समय मास्क और सैनेटाइजर की बिक्री में 80 प्रतिशत तक की कमी चल रही है। लोगों में अब मास्क और सैनेटाइजर के इस्तेमाल को लेकर कोई खास दिलचस्पी नहीं है।
– संदीप जोशी, दवा थोक व्यापारी
