हल्द्वानी: जगदंबा नगर के बाद सरस मार्केट का नलकूप खराब, परेशान हुए लोग
हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले एक सप्ताह से जगदंबा नगर के लोग पानी का संकट झेल रहे थे। रविवार को जैसे ही नलकूप सही हुआ तो देर रात सरस मार्केट का नलकूप खराब हो गया। इससे वहां निवास कर रहे सरकारी कर्मचारियों को पानी के टैंकरों पर निर्भर होना पड़ रहा है। बता दें कि एक …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले एक सप्ताह से जगदंबा नगर के लोग पानी का संकट झेल रहे थे। रविवार को जैसे ही नलकूप सही हुआ तो देर रात सरस मार्केट का नलकूप खराब हो गया। इससे वहां निवास कर रहे सरकारी कर्मचारियों को पानी के टैंकरों पर निर्भर होना पड़ रहा है।
बता दें कि एक हफ्ते से जगदंबा नगर में पानी नहीं आ रहा था। इससे नाराज लोगों ने सड़क जाम कर जल संस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिसके बाद क्षेत्र में पेयजलापूर्ति सुचारू हो पाई। वहीं देर रात सरस मार्केट का नलकूप भी खराब हो गया है। इससे कुमाऊं आयुक्त आवास व अन्य सरकारी आवासों का पानी बंद हो गया है।
जल संस्थान के जेई अमित आर्या ने बताया कि देर रात अचानक नलकूप में तकनीकी खराबी आने के कारण पेयजलापूर्ति बाधित है। दो दिन में मोटर की मरम्मत कर पानी की सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। फिलहाल टैंकरों से पानी की सप्लाई की जा रही है।
