50 हजार के इनामी समेत तीन अंतरराज्यीय एटीएम चोर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच/श्रावस्ती। श्रावस्ती पुलिस ने सोमवार को एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खातों से धन हड़पने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सरगना को गिरफ्तार किया। इनमें एक 50 हजार का इनामी भी है। दो वर्षों से पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। इनके पास से विभिन्न बैंकों के एटीएम, नकदी समेत कई अभिलेख बरामद हुए हैं। पूछताछ …

बहराइच/श्रावस्ती। श्रावस्ती पुलिस ने सोमवार को एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खातों से धन हड़पने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सरगना को गिरफ्तार किया। इनमें एक 50 हजार का इनामी भी है। दो वर्षों से पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। इनके पास से विभिन्न बैंकों के एटीएम, नकदी समेत कई अभिलेख बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद आरोपितों को जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती अरविंद कुमार मौर्य को अंतर्राजीय गिरोह के जिले में सक्रिय होने की सूचना मिली। एसपी ने बताया कि भिनगा में कुछ दिन पूर्व एटीएम बदलकर 4.84 लाख की ठगी की गई थी। इस पर कोतवाली भिनगा, स्वाट टीम, साइबर और सर्विलांस टीम को लगाया गया था। पुलिस टीम ने सोमवार को ठगी करने वाले अंतर्राजीय गिरोह को भिनगा चैराहे से पकड़ लिया।

एसपी ने बताया कि आरोपियों की पहचान रतन कुंडू पुत्र गोपाल चंद्र थाना इटियाथोक गोंडा, संतोष कुमार पाण्डेय पुत्र हरी प्रसाद पाण्डेय और बेंदूली गांव निवासी कुलदीप शुक्ला पुत्र अशोक शुक्ला के रूप में हुई है। इनके पास से कार, बाइक, नौ एटीएम, चार मोबाइल और 80 हजार रुपए बरामद हुए हैं। जिसे सीज कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सरगना रतन कुंडू और सहयोगी संतोष कुमार पाण्डेय कुशीनगर जिले में लूट के मामले में दो वर्ष से वांछित चल रहे हैं। उनके विरुद्ध कुशीनगर पुलिस ने 50 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित का रखा था।

ऐसे ठगी को देते थे अंजाम

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी एटीएम कमरे के पास मौजूद रहते थे। जो एटीएम का संचालन नही कर पाते थे, उनको मदद के नाम पर सभी एटीएम बदल लेते थे। इसके बाद बातचीत के दौरान पासवर्ड भी पूछ लेते थे। वहां से उपभोक्ता के जाने के बाद वहीं रुपए निकाल लेते थे। मैसेज जाने के बाद लोगों को ठगी की जानकारी होती थी।

यहां कर चुके हैं लूट

एसपी ने बताया कि आरोपी मध्यप्रदेश के ग्वालियर, भिंड, मुरैना के साथ यूपी के साथ बलरामपुर, कुशीनगर, श्रावस्ती, अयोध्या, बहराइच और गोंडा में ठगी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: लोकायुक्त की कार्रवाई पर रामशरण पाठक ने दी सफाई, जानें क्या कहा?

संबंधित समाचार