इंदौर: कुछ लोग हिंदू धर्म को खतरे में बताकर कर रहे हैं राजनीति – दिग्विजय सिंह
इंदौर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कुछ लोग हिंदू धर्म को खतरे में बताकर राजनैतिक रोटियां सेंक रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने यहां युवक कांग्रेस की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम ‘सिंहनाद’ को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू धर्म न तो कभी खतरे …
इंदौर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कुछ लोग हिंदू धर्म को खतरे में बताकर राजनैतिक रोटियां सेंक रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने यहां युवक कांग्रेस की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम ‘सिंहनाद’ को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू धर्म न तो कभी खतरे में था और न ही वर्तमान में है। हमारी विचारधारा में सबको समाहित करने की बात कही जाती है।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि लेकिन कुछ लोग हिंदू धर्म को खतरे में बताकर राजनैतिक रोटियां सेंक रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को भी निशाने पर लिया और कहा कि हमारी वैचारिक लड़ाई ऐसे संगठन से है, जो ऊपर से दिखायी नहीं देता है। उन्होंने कहा कि संघ का पंजीयन भी नहीं है और यह गुपचुप तरीके से काम करता है। दिग्विजय सिंह ने इस अवसर पर केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी पर भी अनेक आरोप लगाए।
इसे भी पढे़ं-
अभिनेत्री यौन उत्पीड़न: नए मामले में अग्रिम जमानत को केरल HC पहुंचे दिलीप
