फर्रुखाबाद में करीब 14 लाख मतदाता चुनेंगे चार विधायक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद। जिले में 20 फरवरी को तीसरे चरण के होने वाले मतदान के लिए 13 लाख 92 हजार 269 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग चार विधायक चुनने के लिए करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कायमगंज सुरक्षित निर्वाचन क्षेत्र में तीन लाख 91 हजार 682 मतदाता 314 मतदान केन्द्रों के 469 मतदेय स्थलों पर वोट …

फर्रुखाबाद। जिले में 20 फरवरी को तीसरे चरण के होने वाले मतदान के लिए 13 लाख 92 हजार 269 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग चार विधायक चुनने के लिए करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कायमगंज सुरक्षित निर्वाचन क्षेत्र में तीन लाख 91 हजार 682 मतदाता 314 मतदान केन्द्रों के 469 मतदेय स्थलों पर वोट डालेंगे।

इस सीट पर पिछले चुनाव में भाजपा के अमर सिंह खटिक विधायक चुने गए थे। अमृतपुर विधानसभा में तीन लाख 13 हजार 95 मतदाता 260 मतदान केन्द्रों के 368 मतदेय स्थलों पर वोट डालेंगे।

2017 के चुनाव में इस सीट से भाजपा के सुशील शाक्य विधायक बने थे। फर्रुखाबाद सदर विधानसभा में तीन लाख 69 हजार 982 मतदाता 159 मतदान केन्द्रों के 417 मतदेय स्थलों पर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 2017 में इस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व ऊर्जा मंत्री स्व ब्रह्मदत्त द्विवेदी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रभा द्विवेदी के बेटे मेजर सुनील दत्त द्विवेदी भाजपा से विधायक चुने गए थे।

भोजपुर निर्वाचन क्षेत्र में तीन लाख 75 हजार 510 मतदाता 258 मतदान केन्द्रों के 372 मतदेय स्थलों पर मतदान करेंगे। इस विधानसभा में पिछले साल भाजपा के नागेन्द्र सिंह राठौर चुने गए थे।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार जिले में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग सम्पन्न कराने के लिये, कायमगंज में तीन जोन, 39 सेक्टर, अमृतपुर में 05 जोन, 31 सेक्टर, फर्रूखाबाद में 04 जोन, 28 सेक्टर तथा भोजपुर को 03 जोन, 34 सेक्टरों में विभाजित किया गया।

हल्द्वानी के व्यापारियों से मेरा पारिवारिक संबंध : सुमित हृदयेश

पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश की स्मृति में आयोजित इंदिरा विकास संकल्प यात्रा सोमवार को पटेल चौक पहुंची। यहां व्यापारियों ने यात्रा का स्वागत किया।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- हल्द्वानी के व्यापारियों से मेरा पारिवारिक संबंध : सुमित हृदयेश

संबंधित समाचार