राम मंदिर के लिए ताला व्यापारी ने बनाया इतने किलो का ताला,चाबी का वजन सुनकर रह जाएंगे दंग
लखनऊ। अयोध्या में हो रहे राम मंदिर निर्माण से जुड़े ट्रस्ट की कोई ऐसी मंशा नहीं है जो राम मंदिर में 400 किलो का ताला लगाया जाए। लेकिन 300 किलो का तारा बना कर सुर्खियां बटोरने वाले अलीगढ़ के ताला कारीगर सत्य प्रकाश शर्मा ने अब 400 किलो का ताला बनाया है। आपको जानकर आश्चर्य …
लखनऊ। अयोध्या में हो रहे राम मंदिर निर्माण से जुड़े ट्रस्ट की कोई ऐसी मंशा नहीं है जो राम मंदिर में 400 किलो का ताला लगाया जाए। लेकिन 300 किलो का तारा बना कर सुर्खियां बटोरने वाले अलीगढ़ के ताला कारीगर सत्य प्रकाश शर्मा ने अब 400 किलो का ताला बनाया है।
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इसकी चाबी 4 फुट की है और इसका वजन 30 किलो है। सत्य प्रकाश इस साले को अयोध्या में आकर राम मंदिर के लिए भेंट करने वाले हैं।
सत्य प्रकाश शर्मा का कहना है कि उनका परिवार करें 100 साल से ताला निर्माण का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि या ताला उन्होंने हिंदुस्तान का नाम आगे बढ़ाने के लिए बनाया है। उन्होंने बताया कि अभी इसमें फर्निशिंग का काम बाकी है। वे एक और ताला बनाना चाहते हैं, जिसे मैं 26 जनवरी परेड में प्रस्तुत करना चाहते हैं।
ज्वालापुरी गली नंबर एक के निवासी सत्यप्रकाश शर्मा 400 किलो का ताला बनाकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 300 किलो का ताला बनाया था। स्टाइलिश निर्माण में शर्मा की अर्धांगिनी रुकमणी ने भी सहयोग किया है।
शर्मा दंपति का दावा है कि यह ताला दुनिया का सबसे बड़ा ताला है। लगभग ताले का निर्माण हो चुका है। इस ताले को बनाने में उन्हें 3 महीने का समय लग गया है। शर्मा दंपति का मानना है कि अयोध्या में अद्भुत राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, ऐसे में उससे जुड़ी हर चीज अद्भुत होनी चाहिए।
लोहे से बने इस ताले की मोटाई करीब 6 इंच है, जबकि इसका कड़ा 4 फुट का है। इसको बनाने में 1 लाख रुपए का खर्च आया है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इसकी चाबी 4 फुट की है और इसका वजन 30 किलो है। ताले से जुड़ी या खबर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है।
पढ़ें- भाजपा कार्यकर्ता आज से घर-घर जाकर करेंगे जनसम्पर्क,14 जनवरी से शुरू होगा एलईडी प्रचार
