Audi Q7 की बुकिंग भारत में शुरू, जानें फीचर्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। जर्मनी की लक्जरी कार विनिर्माता कंपनी Audi इंडिया ने अगली पीढ़ी की अपनी प्रीमियम एसयूवी क्यू7 के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि 3,000सीसी के शक्तिशाली इंजन से लैस नयी पीढ़ी की क्यू7 को पांच लाख रुपये के अग्रिम भुगतान के साथ बुक किया का सकता है। …

नई दिल्ली। जर्मनी की लक्जरी कार विनिर्माता कंपनी Audi इंडिया ने अगली पीढ़ी की अपनी प्रीमियम एसयूवी क्यू7 के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि 3,000सीसी के शक्तिशाली इंजन से लैस नयी पीढ़ी की क्यू7 को पांच लाख रुपये के अग्रिम भुगतान के साथ बुक किया का सकता है।

Audi इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने एक बयान में कहा कि वर्ष 2021 में नौ उत्पाद पेश करने के बाद हम एक और अविश्वसनीय पेशकश के साथ नए साल में कदम रखने के लिए उत्साहित हैं। इसी के साथ हम Audi Q7 SUV के लिए आज से बुकिंग शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऑडी क्यू7 को ग्राहकों ने हमेशा सड़क पर अपनी शानदार उपस्थिति और बहुमुखी प्रदर्शन के लिए पसंद किया है।

Q7 फेसलिफ्ट Premium Plus और Technology ऑप्शन में पेश होगी। लॉन्च होने के बाद ये कार BMW X7, Mercedes-Benz GLS, Volvo XC90 और Land Rover Discovery जैसी लग्जरी कारों को कड़ी टक्कर देगी।

Audi Q7  के साथ, कंपनी अब इसे नए डिजाइन और विशेषताओं के साथ एक पायदान ऊपर ले जा रही है। ऑडी इंडिया ने कहा कि क्यू7 प्रीमियम प्लस और टेक्नोलॉजी जैसे दो अलग-अलग मॉडल में उपलब्ध होगी।

ये भी पढ़े-

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 60,500 के स्तर पर, निफ्टी 18,000 के हुआ पार

संबंधित समाचार