हल्द्वानी: शराब का आदी बस चालक सेवा से बर्खास्त
हल्द्वानी, अमृत विचार। परिवहन निगम ने शराब के आदी संविदा बस चालक को सेवाओं से हटा दिया है। विभागीय जांच में पाया गया कि चालक शराब का आदी है और इस स्थिति में उसका सेवाओं में रहना निगम हित में नहीं है। बीती पांच जनवरी को रोडवेज की बस संख्या यूके 07 पीए 2860 की …
हल्द्वानी, अमृत विचार। परिवहन निगम ने शराब के आदी संविदा बस चालक को सेवाओं से हटा दिया है। विभागीय जांच में पाया गया कि चालक शराब का आदी है और इस स्थिति में उसका सेवाओं में रहना निगम हित में नहीं है।
बीती पांच जनवरी को रोडवेज की बस संख्या यूके 07 पीए 2860 की बैजनाथ में पुलिस ने चेंकिंग में चालक शराब के नशे में बस चला रहा था। पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया गया। संविदा चालक को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। इसके अलावा बस चालक को दस हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ा था।
काठगोदाम रोडवेज डिपो के सहायक महाप्रबंधक सुरेश सिंह चौहान ने इस प्रकरण की जांच की तो पाया कि उक्त संविदा चालक शराब पीकर वाहन चलाता था। इससे परिवहन निगम की छवि को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने मंगलवार को आदेश जारी करते हुए आरोपी बस चालक को परिवहन निगम की सेवाओं से हटा दिया। कहा कि सभी बस चालकों व परिचालकों के अलावा रोडवेज के अन्य कर्मचारियों को नियमों का पालन करना चाहिए। जिससे हम जनता को अच्छी सेवा दे सकें।
