संभल : सड़क दुर्घटना में घायल चौकीदार की उपचार के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

असमोली (संभल), अमृत विचार। थाना ऐचोडा कम्बोह निवासी चौकीदार सोमवार की शाम ड्यूटी कर बाइक से अपने घर जा रहा था। वह जैसे ही सतूपुरा मार्ग पर पहुंचा तो किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिससे वह सड़क के किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल युवक को परिजनों ने मुरादाबाद …

असमोली (संभल), अमृत विचार। थाना ऐचोडा कम्बोह निवासी चौकीदार सोमवार की शाम ड्यूटी कर बाइक से अपने घर जा रहा था। वह जैसे ही सतूपुरा मार्ग पर पहुंचा तो किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिससे वह सड़क के किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल युवक को परिजनों ने मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

असमोली विकासखंड क्षेत्र के गांव सैनी वाली मढैयां निवासी तेजपाल (28) पुत्र प्रेमराज थाना ऐचोडा कम्बोह में चौकीदार के पद पर तैनात था। वह सोमवार की शाम को थाने से ड्यूटी कर घर जा रहा था। वह जैसे ही एचोडा-सतूपुरा मार्ग पर पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। आननफान में पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देख उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया था।

सोमवार की देर रात उपचार के दौरान घायल युवक की मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। युवक की मौत से पत्नी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

संबंधित समाचार