काशीपुर: अश्लील मैसेज भेजने के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मोबाइल पर अश्लील मैसेज और फोटो भेजने के आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिया है। मानपुर, नई बस्ती निवासी निशांत अरोरा ने अपने अधिवक्ता अमरीश अग्रवाल के माध्यम से धारा 156(3) के तहत न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। कहा कि मोहल्ला महेशपुरा निवासी …

काशीपुर, अमृत विचार। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मोबाइल पर अश्लील मैसेज और फोटो भेजने के आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिया है। मानपुर, नई बस्ती निवासी निशांत अरोरा ने अपने अधिवक्ता अमरीश अग्रवाल के माध्यम से धारा 156(3) के तहत न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। कहा कि मोहल्ला महेशपुरा निवासी पुष्पेंद्र कुमार से उसकी जान-पहचान थी।

आपस में विवाद होने के कारण वह पुष्पेंद्र से कोई संबंध नहीं रखता था। आरोप है कि अप्रैल 2021 से पुष्पेंद्र लगातार उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज और फोटो भेजने लगा। मना करने के बाद भी वह नहीं माना।

वह अब तक छह हजार अश्लील मैसेज और फोटो भेज चुका है। 30 सितंबर 2021 को मना करने पर आरोपी ने जान से मारने और ऐसे मैसेज घर के दरवाजे पर लगाने की धमकी दी। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय ने सुनवाई और पत्रावली में उपलब्ध प्रपत्रों का अवलोकन करने के बाद थानाध्यक्ष काशीपुर को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिये।

संबंधित समाचार