काशीपुर: कमरे को जेसीबी से तोड़कर सामान में लगाई आग, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। कुछ दबंगों ने प्लॉट के एक हिस्से में बने कमरे को जेसीबी से तोड़कर उसमें रखे सामान में आग लगा दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला आर्य नगर निवासी वरुण शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका एक प्लाट …

काशीपुर, अमृत विचार। कुछ दबंगों ने प्लॉट के एक हिस्से में बने कमरे को जेसीबी से तोड़कर उसमें रखे सामान में आग लगा दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोहल्ला आर्य नगर निवासी वरुण शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका एक प्लाट मोहल्ले में मंदिर के पीछे स्थित है। इसमें उसने एक कमरा और गाड़ी खड़ा करने के लिये बरामदे का निर्माण कराया था।

रविवार देर रात जसपुर रोड निवासी वेदप्रकाश चौहान अपने साथ कुछ लोगों को लेकर आया और कमरे में रखे सामान को जला दिया। साथ ही कमरे को भी जेसीबी से तुड़वा दिया।

मामले में कोई कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। कहा कि आरोपी कई अन्य मामलों में जेल जा चुका है। पीड़ित ने आरोपियों पर कार्रवाई कर परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद समेत अन्य के खिलाफ धारा 506, 427 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज