काशीपुर: प्रधान पर कार्यों का भुगतान न करने का आरोप
काशीपुर, अमृत विचार। एक ठेकेदार ने ग्राम पंचायत में किये गये निर्माण कार्यों का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया। ठेकेदार की शिकायत पर डीपीआरओ ने स्थलीय निरीक्षण कर लोगों से जानकारी ली। ग्राम गुलड़िया निवासी जावेद अली ठेकेदार ने शिकायत कर कहा था कि उसने ग्राम सभा फिरोजपुर में एक सड़क, नाली और तीन …
काशीपुर, अमृत विचार। एक ठेकेदार ने ग्राम पंचायत में किये गये निर्माण कार्यों का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया। ठेकेदार की शिकायत पर डीपीआरओ ने स्थलीय निरीक्षण कर लोगों से जानकारी ली।
ग्राम गुलड़िया निवासी जावेद अली ठेकेदार ने शिकायत कर कहा था कि उसने ग्राम सभा फिरोजपुर में एक सड़क, नाली और तीन हैंडपंप लगाये। जो ग्राम प्रधान की देखरेख में पूरे किये गये।
इन कार्यों का मूल्यांकन ग्राम पंचायत की माप पुस्तिका में दर्ज है। जिनकी लागत 10.50 लाख रुपये है। इसमें से उसे मात्र 50 हजार रुपये का भुगतान हुआ। अन्य भुगतान उसे नहीं किया गया है। सारे बिल और कोटेशन देने के बाद भी उसे भुगतान नहीं किया जा रहा है। ठेकेदार ने भुगतान दिलाने की मांग की।
शिकायत पर मंगलवार को डीपीआरओ आरसी त्रिपाठी ने ग्राम फिरोजपुर पहुंच निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही दोनों पक्षों के साथ ही ग्रामीणों से भी जानकारी ली। डीपीआरओ ने बताया कि स्थलीय निरीक्षण किया गया है। दोनों पक्षों को बुलाकर सुना जाएगा। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्राम प्रधान ने कहा कि जो वर्क आर्डर ठेकेदार द्वारा दिया गया था उसका भुगतान कर दिया गया है। उसे फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।
