जन्मदिन विशेष : निरहुआ का साथ मिलते ही आम्रपाली दुबे बनी भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे आज 35 वर्ष की हो गई हैं। भोजपुरी सिनेमा में एक्ट्रेस ने अपने टैलेंट और एक्टिंग के दम पर एक मुकाम हासिल किया हैं। आम्रपाली के जन्मदिन पर आइए हम आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें… ऐसे की अपने करियर की शुरुआत आम्रपाली ने अपने करियर …

मुंबई। भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे आज 35 वर्ष की हो गई हैं। भोजपुरी सिनेमा में एक्ट्रेस ने अपने टैलेंट और एक्टिंग के दम पर एक मुकाम हासिल किया हैं। आम्रपाली के जन्मदिन पर आइए हम आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें…

ऐसे की अपने करियर की शुरुआत
आम्रपाली ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल की दुनिया से की थी। आम्रपाली ने साल 2008 में ‘सात फेरे: सलोनी का सफर’ नामक सीरियल में ‘श्वेता’ का किरदार निभाया था। यह सीरियल उनके करियर का पहला सीरियल था। उसके बाद ‘रहना है तेरी पलकों के छाव’, ‘मेरा नाम करेगी रौशन’ और ‘हॉन्टेड नाइट्स’ जैसे टीवी सीरियल्स में देखा गया है। यह शो 2009 में रिलीज हुआ था। इसके बाद आम्रपाली ने सात फेरे, मायका, मेरा नाम करेगी रोशन और फियर फाइल्स में भी अपने अभ‍िनय के हुनर को पेश किया। हिंदी सीर‍ियल्स में काम करने के बाद ही आम्रपाली ने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। भोजपुरी फिल्मों का रुख उन्होंने साल 2014 में किया। उनकी पहली फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी थी, इसमें वो दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ नजर आई थी। ये फिल्म सुपरहिट हुई और आम्रपाली ने महज सात साल में इंडस्ट्री में अपना नाम बना लिया हैं। उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं।

कम समय में बेशुमार शोहरत
निरहुआ हिंदुस्तानी करने के साथ ही आम्रपाली के सामने फिल्मों की लाइन लग चुकी थी। उनकी ज्यादातक फिल्में निरहुआ के साथ रहीं। 6 साल के सकसेसफूल फिल्मी करियर में आम्रपाली ने रविकिशन, मनोज तिवारी, खेसारीलाल जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ मेन लीड में काम किया है। इतने कम वक्त में इतनी शोहरत आम्रपाली के लिए किसी सपने से कम नहीं थी। खबरों के मुताबिक, आम्रपाली एक फिल्म के लिए 30 से 35 लाख रुपये फीस लेती हैं। मुंबई में उनका अपना घर और कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं, जो उन्होने स्टेज शो, म्यूजिक एल्बम और फिल्मों में काम करके कमाई है।

एक और भोजपुरी गीत ने यूटयूब पर मचाया तहलका, आम्रपाली दुबे बोल उठीं 'मरद अभी बच्चा बा..' - Entertainment News: Amar Ujala

डॉक्टर बनने के सपने देखा करती थी आम्रपाली
आम्रपाली का जन्म 11 जनवरी 1987 को गोरखपुर में हुआ था। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश से ही हुई लेकिन, आगे जाकर वो मुंबई चली गई। आम्रपाली ने मुंबई के भावन कॉलेज से पढ़ाई की है। ऐसा कहा जाता हैं कि कॉलेज के दिनों में उन्होंने ऑडिशन देना शुरू कर दिया था और इस दौरान वे मॉडलिंग भी करती रहीं। अभिनेत्री आम्रपाली दुबे एक वक्त डॉक्टर बनने के सपने देखा करती थी। आम्रपाली को एक्टिंग में किसी भी प्रकार की रूचि नहीं थी।आम्रपाली ने कभी खुद इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने पहली भोजपुरी फिल्म अपनी दादी मां की खुशी के लिए की थी। आज के समय में बिना आम्रपाली दुबे के भोजपुरी इंडस्ट्री की कल्पना नहीं की जा सकती हैं।

Bhojpuri star amrapali dubey song marad abhi bachcha ba is now viral on you tube

सोशल मीड‍िया पर रहती है सुर्ख‍ियां में
आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्मों के जरिए अपनी दिलकश अदाओं से लाखों लोगों का दिल तो लूट चुकी हैं। लेकिन आजकल अपनी फोटोज और वीडियोज से सोशल मीड‍िया पर सुर्ख‍ियां बटोरती नजर रही हैं। आम्रपाली ने दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ के साथ फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी,  ‘निरहुआ चलल ससुराल 3’, ‘वीर योद्धा महाबली’, ‘पटना जंक्शन’, ‘निरहुआ चलल अमेरिका’, ‘गबरु’ और ‘पटना से पाकिस्तान 2’ जैसी फिल्में की हैं और सभी सुपरहिट रही हैं।

जब आम्रपाली ने निरहुआ से कहा- कर लूं तुमसे शादी? तो ये मिला जवाब, वीडियो वायरल | bhojpuri actress aamrapali dubey and dinesh lal yadav tiktok video viral ss – News18 हिंदी

निरहुआ ने एक्ट्रेस को बताया ‘दिल की रानी’
एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के जन्मदिन पर निरहुआ ने उनके लिए प्यार भरा वीडियो शेयर किया है और आम्रपाली को दिल की रानी कह दिया है। निरहुआ ने जो वीडियो साझा किया है उसमें आम्रपाली और उनकी रोमांटिक तस्वीरें हैं और बैकग्राउंड में गाना चल रहा है- मैं जिस दिन भुला दूं..तेरा प्यार दिल से, वो दिन आखिरी हो मेरी जिंदगी का। इसके साथ ही निरहुआ ने लिखा है- हैप्पी बर्थडे प्रिसेंस…

Aamrapali Dubey ने खुलेआम कर लिया Dinesh Lal Yadav 'निरहुआ' को KISS, रिक्शे में बैठकर...Photo

संबंधित समाचार