बरेली: जंक्शन पर फिर मिलने लगेगा एटीवीएम से टिकट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यात्रियों को लाइन में लगे बिना अनारक्षित टिकट मिल जाए, इसके लिए स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें (एटीवीएम) लगाई गईं हैं। कोरोना काल शुरू होने से पहले ही इन मशीनों ने काम करना बंद कर दिया था। अनारक्षित टिकटों बिक्री फिलहाल काउंटर से ही की जा रही है। बरेली जंक्शन से …

बरेली, अमृत विचार। यात्रियों को लाइन में लगे बिना अनारक्षित टिकट मिल जाए, इसके लिए स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें (एटीवीएम) लगाई गईं हैं। कोरोना काल शुरू होने से पहले ही इन मशीनों ने काम करना बंद कर दिया था। अनारक्षित टिकटों बिक्री फिलहाल काउंटर से ही की जा रही है। बरेली जंक्शन से चलने और गुजरने वाली कई ट्रेनों में रेलवे प्रशासन ने दोबारा अनारक्षित टिकट बहाल किया है। लिहाजा अब मंडल के अधिकारियों ने बंद पड़ीं इन मशीनों को चालू कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

उत्तर रेलवे के स्टेशन बरेली जंक्शन पर चार एटीवीएम लगी हुई हैं जो कोरोना शुरू होने के बाद से धूल फांक रही हैं। मौजूदा समय में कई ट्रेनों से सामान्य टिकटों पर भी यात्रा की अनुमति दी गई है। लिहाजा, जल्द ही इन मशीनों को शुरू किया जाएगा। एटीवीएम को जिस वक्त लगाया था उस समय रिटायर्ड रेलवे कर्मचारियों की तैनाती इन पर की गई थी ताकि यात्रियों को टिकट निकालने में कोई दिक्कत न हो। वाणिज्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मशीनों को ठीक करने के लिए इंजीनियर्स से बातचीत हो रही है।

जल्द ही इस पर काम शुरू कराया जाएगा। मुरादाबाद मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन ने बताया कि जिस वक्त ट्रेनों को केवल आरक्षित टिकटों की बिक्री कर चलाया जा रहा था उस वक्त एटीवीएम की जरूरत खत्म हो गई थी। अब काफी संख्या में ट्रेनों के लिए अनारक्षित टिकटों की बिक्री शुरू की गई है तो एक-एक कर सभी मशीनों को ठीक करके टिकटों की बिक्री शुरू कर रहे हैं। बरेली स्टेशन पर भी इसको दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है।

संबंधित समाचार