लखनऊ: चना, रिफाइंड और नमक के पैकेट पर मोदी-योगी के स्टीकर लगा रहे कोटेदार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश सरकार की ओर से राशन कार्डधारकों को मुफ्त राशन के साथ चना, नमक और रिफाइंड का वितरण किया जा रहा है। प्रदेश में 8 जनवरी से आचार संहिता लागू होने के बाद निर्वाचन आयोग ने सरकारी योजनाओं से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की फोटो हटाने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद खाद्य एवं रसद …

लखनऊ। प्रदेश सरकार की ओर से राशन कार्डधारकों को मुफ्त राशन के साथ चना, नमक और रिफाइंड का वितरण किया जा रहा है। प्रदेश में 8 जनवरी से आचार संहिता लागू होने के बाद निर्वाचन आयोग ने सरकारी योजनाओं से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की फोटो हटाने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद खाद्य एवं रसद विभाग के निर्देश पर उचित दर राशन विक्रेता रिफाइंड,  चना और नमक के पैकेट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो स्टीकर चिपकाकर छुपाने की कवायद में जुट गए हैं।

90 हजार कार्डधारकों को मुफ्त दिया गया राशन: सुनील सिंह

कार्डधारकों को स्टीकर लगाकर ही यह खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है। जिलापूर्ति अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि राजधानी में मंगलवार को उचित दर राशन दुकानों से लगभग 90 हजार कार्डधारकों को मुफ्त राशन के साथ चना,  नमक और रिफाइंड का पैकेट वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि कोटेदारों को पैकेट पर मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री की फोटो पर स्टीकर लगाकर ​छिपाने के निर्देश दिए गए हैं।

पढ़ें: बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच झांसी महोत्सव तत्काल प्रभाव से बंद

हजरतगंज में सील किया गया अवैध निर्माण 

लखनऊ। शहर में हो रहे अवैध निर्माणों के विरूद्ध लखनऊ विकास प्राधिकरण की कार्रवाई जारी है। प्राधिकरण के प्रवर्तन जोन छह ने मंगलवार को हजरतगंज के लालबाग क्षेत्र में अवैध निर्माण सील कर दिया। जोनल अधिकारी एवं विहित अधिकारी प्रवर्तन जोन छह कमल जीत सिंह ने बताया कि थाना हजरतगंज क्षेत्र के अंतर्गत मोहित लाल द्वारा नजूल भूमि के भूखंड संख्या तीन, खसरा संख्या 216 खास बाजार, लालबाग में अवैध निर्माण कर चार मंजिला अपार्टमेंट बनाया जा रहा था। जिसे अवर अभियंता रंगनाथ सिंह, जयवीर सिंह व मोहन यादव ने प्राधिकरण व क्षेत्रीय पुलिस बल की सहायता से सील कर दिया।

संबंधित समाचार