Pro Kabaddi: गुजरात की दूसरी जीत, तेलुगू टाइटंस का इंतजार जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेंगलुरू। गुजरात जाएंट्स टीम छह मैचों के बाद आखिरकार जीत की पटरी पर लौट आई है। उसने वीवो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सीजन के 48वें मुकाबले में मंगलवार को तेलुगू टाइटंस को 40-22 से हरा दिया। टाइटंस को इस सीजन में अभी भी जीत का इंतजार है। दोनों का यह आठवां मैच था। …

बेंगलुरू। गुजरात जाएंट्स टीम छह मैचों के बाद आखिरकार जीत की पटरी पर लौट आई है। उसने वीवो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सीजन के 48वें मुकाबले में मंगलवार को तेलुगू टाइटंस को 40-22 से हरा दिया। टाइटंस को इस सीजन में अभी भी जीत का इंतजार है। दोनों का यह आठवां मैच था।

गुजरात की जीत में एचएस राकेश (16 अंक) की अहम भूमिका रही। साथ ही उसके डिफेंस ने कुल 13 अंक लेते हुए अपनी टीम को जीत की पटरी पर वापसी कराई। टाइटंस की यह इस सीजन की छठी हार है। उसके हिस्से दो टाई भी हैं। टाइटंस के लिए रजनीश (12 अंक) ने सुपर-10 पूरा किया लेकिन डिफेंस की नाकामी उसे भारी पड़ गई। टाइटंस के डिफेंस को पूरे मैच में सिर्फ पांच अंक मिले।

दूसरा मैच तीन बार की चैम्पियन पटना पाइरट्स और यू-मुम्बा के बीच खेला गया। इसमें पटना टीम 20 अंक के अंतर से जीत हासिल कर पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। पटना ने मुम्बा की टीम को 43-23 से शिकस्त दी।

पटना टीम ने रेडर में 19 और टेकल में 18 पॉइंट हासिल किए। पटना टीम के लिए डिफेंडर नीरज कुमार ने सबसे ज्यादा 8 पॉइंट बनाए। उनके अलावा रेडर प्रशांत कुमार और सचिन ने 7-7 पॉइंट हासिल किए। वहीं, मुम्बा के लिए रेडर अभिषेक शर्मा ने 8 पॉइंट किए।

संबंधित समाचार