यूपी चुनाव: पिंक बूथों पर महिला, दिव्यांग पर दिव्यांग कर्मी होगें तैनात
अयोध्या। जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक कसरत जारी है। कमिश्नर रोल ऑब्जर्वर नवदीप रिनवा ने विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की मदद के लिए जहां मॉडल बूथ, महिलाओं के लिए पिंक बूथ वही दिव्यांगों के लिए दिव्यांग बूथ बनायें जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि, पिंक बूथ पर महिला और दिव्यांग …
अयोध्या। जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक कसरत जारी है। कमिश्नर रोल ऑब्जर्वर नवदीप रिनवा ने विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की मदद के लिए जहां मॉडल बूथ, महिलाओं के लिए पिंक बूथ वही दिव्यांगों के लिए दिव्यांग बूथ बनायें जाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा है कि, पिंक बूथ पर महिला और दिव्यांग बूथ पर दिव्यांग कर्मचारी की तैनाती की जाए। चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 15 जनवरी तक कोई भी रोड शो, पदयात्रा, साइकल रैली व बाइक रैली का आयोजन नहीं किया जाएगा।
पढ़ें: यूपी चुनाव: शिवपाल और बेटे आदित्य का सपा से टिकट पक्का, जानें और कौन-कौन लड़ेगा चुनाव?
इसके साथ ही पब्लिक रूट, चौराहों व गलियों में किसी भी प्रकार की बैठक व नुक्कड़ नाटक आयोजित नहीं किए जाएंगे। अगर कोई भी व्यक्ति या उम्मीदवार भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का उल्लंघन करेगा तो नियमानुसार कार्रवाई होगी। कोरोना पॉजिटिव और 80 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए पोस्टल बैलेट की भी सुविधा रहेगी, उसकी फोटोग्राफी भी की जाएगी।
प्रतीकों के आवंटन को लेकर निर्देश….
जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया निर्वाचन आयोग ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए 09 रजिस्ट्रीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के उम्मीदवारों को निर्वाचन प्रतीक (आरक्षण व आवंटन) आदेश 1968 के पैरा 10बी के अन्तर्गत एक ही प्रतीक आवंटित करने के सम्बन्ध में निर्देश जारी किये है। आयोग की ओर से 8 राजनैतिक दलों को उत्तर प्रदेश राज्य के समस्त (403) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक समान प्रतीक आवंटित किए गए हैं। डीएम ने रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर और सभी संबंधित के संज्ञान में लाते हुए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।
