काशीपुर: पति पर लगाया मारपीट व तनख्वाह छीनने का आरोप
काशीपुर, अमृत विचार। एक महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर ससुरालियों पर उसका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। एसएसपी के निर्देश पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। काशीपुर निवासी काजल वर्मा ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर कहा कि उसका विवाह 6 नवंबर 2011 को हुआ था। उसके …
काशीपुर, अमृत विचार। एक महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर ससुरालियों पर उसका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। एसएसपी के निर्देश पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
काशीपुर निवासी काजल वर्मा ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर कहा कि उसका विवाह 6 नवंबर 2011 को हुआ था। उसके मायके वालों ने विवाह में अपनी हैसियत से अधिक खर्च किया था। लेकिन उसके पति तथा अन्य परिवार वाले विवाह में दिये गये दान दहेज से खुश नहीं थे और उसे अपने घर से दहेज लाने के लिये परेशान करने लगे।
पीड़िता ने कहा कि अपने गृहस्थ जीवन को बचाने के उद्देश्य से वह सब कुछ सहन करती रही। 8 अगस्त 2012 उसने एक पुत्र तथा 8 मार्च 2016 को एक पुत्री को जन्म दिया। पीड़िता ने कहा कि वह एक सरकारी स्कूल में अध्यापिका है और उसका पति एक शराबी किस्म का व्यक्ति है जो उसकी सारी तनख्वाह ले लेता है और उसके मायके से भी पैसे मांगता है।
जब वह विरोध करती है तो उसके साथ मारपीट करता है। पीड़िता ने बताया कि उसका पुत्र मानसिक रूप से परेशान है जिसका इलाज भी पति द्वारा नहीं कराया गया। उसका इलाज तीन साल तक मायके वालों ने कराया। पीड़िता ने कहा कि जब पति तथा परिवार के अन्य सभी सदस्यों का व्यवहार और क्रूर हो गया तब उसने वर्ष 2014 में पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत भी की।
लेकिन पति व परिवार वालों ने उससे कहा कि अब वह लोग कभी उसे प्रताड़ित नही करेंगे और समझौते का दबाव बनाया। जिसके बाद वह ससुराल चली गई। लेकिन इसके बाद भी ससुरालियों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। ससुरालियों ने उसे तथा उसकी 6 साल की बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
